Home > अर्थव्यवस्था > MG लांच करने जा रही अब तक की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार, Tata Tiago को देगी टक्कर

MG लांच करने जा रही अब तक की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार, Tata Tiago को देगी टक्कर

MG लांच करने जा रही अब तक की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार, Tata Tiago को देगी टक्कर
X

नईदिल्ली। एमजी मोटर इंडिया अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार लांच करने की तैयारी कर रही है। एमजी की ये नई इलेक्ट्रिक कार टू सीटर होगी, जिसे विशेष रूप से सिटी तैयार किया गया है।एमजी मोटर इंडिया के प्रेजिडेंट राजीव चाबा का कहना है की यह कार जून 2023 में भारतीय सड़कों पर दौड़ती हुई नजर आएगी।

अगले साल लांच होने वाली इस कार के बारे में अभी अधिक जानकारी सामने नहीं आई है।कंपनी इस कार के दो वेरिएंट्स फिलहाल चीन में बेच रही है। जो स्टैंडर्ड व्हील बेस और लॉन्ग व्हील बेस के साथ आते हैं। इस कार के स्टैंडर्ड व्हीलबेस वर्जन को 2-सीटर और लंबे व्हीलबेस वर्जन को 4-सीटर बनाया गया है। इस कार में एक 30KW का बैटरी पैक मिलता है, जो 40 hp की पॉवर जेनरेट करता है, और एक 50 kW का बैटरी पैक मिलता है जो 67hp की पॉवर प्रोड्यूस करता है। वहीँ इसकी रेंज एक चार्ज में 200 किमी मिलती है।

सेफ्टी फीचर्स -

इस कार में 10.25-इंच की स्क्रीन मिल सकती है। इसके अलावा इवी में कई एडवांस फीचर जैसे इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और रोटरी ड्राइव सिलेक्टर जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं।

Updated : 13 Oct 2022 4:36 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top