Home > अर्थव्यवस्था > केंद्र सरकार की इस...योजना से मजदूरों को मिलते है 2 लाख, जानिए कैसे मिलेगा लाभ

केंद्र सरकार की इस...योजना से मजदूरों को मिलते है 2 लाख, जानिए कैसे मिलेगा लाभ

रजिस्टर्ड श्रमिकों को सरकार दो लाख रुपये का एक्सीडेंटल इंश्योरेंस दे रही है। इसके लिए कोई प्रीमियम देने की जरूरत नहीं पड़ती

केंद्र सरकार की इस...योजना से मजदूरों को मिलते है 2 लाख, जानिए कैसे मिलेगा लाभ
X

नईदिल्ली। मजदूरों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार कई जनहितैषी योजना चला रही है। ऐसी ही एक योजना है ई-श्रम कार्ड योजना। ये योजना असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए शुरू की गई है। इसके लिए सरकार ने ई-श्रम पोर्टल बनाया है। जिस पर जाकर श्रमिक अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते है। इस योजना में दिसंबर 2022 तक 28 करोड़ से अधिक कामगार अपना रजिस्ट्रेशन करवा चुके है। यदि आप भी इस योजना के तहत लाभ लेना चाहते है तो आज हम बताएंगे की इसका लाभ कैसे लिया जा सकता है।

आवशयक दस्तावेज -

ई-श्रम कार्ड योजना के तहत रजिस्ट्रेशन कराने के लिए श्रमिकों के पास आधार कार्ड होना जरूरी है। इसके अलावा बैंक अकाउंट और आधार लिंक मोबाइल नंबर जरुरी है। यदि किसी के पास आधार लिंक मोबाइल नंबर नहीं है, तो वह नजदीक के सीएससी केंद्र से संपर्क कर सकता है। यहां आपका मोबाईल नंबर अपडेट हो जाएगा। जिसके बाद आप रजिस्ट्रेशन करवा सकते है।

ये मिलेगा लाभ -

रजिस्टर्ड श्रमिकों को सरकार दो लाख रुपये का एक्सीडेंटल इंश्योरेंस दे रही है। इसके लिए कोई प्रीमियम देने की जरूरत नहीं पड़ती है। अगर कोई मजदूर पूरी तरह से दिव्यांग हो जाता हैं, तो दो लाख रुपये की बीमा राशि मिलती है। वहीँ आंशिक रूप से दिव्यांग होने पर एक लाख रुपये का बीमा मिलता है।

ऐसे कराएं रजिस्ट्रेशन -

  • सबसे पहले ई श्रम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन के लिए लिंक पेज के एकदम साइड में मौजूद होगा।
  • फिर 'ई-श्रम पर रजिस्ट्रेशन' पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको आधार लिंक्ड मोबाइल नंबर डालना होगा और कैप्चा दर्ज करना होगा।
  • फिर Send OTP पर क्लिक करें।
  • इसके बाद OTP दर्ज करें और फिर ई-श्रम के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा
  • फिर आपको अपनी व्यक्तिगत, शैक्षिक और बैंक डिटेल दर्ज करनी होंगी।
  • फिर आपका जिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा।

Updated : 4 March 2023 12:05 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top