Home > अर्थव्यवस्था > Jeff Bezos ने Elon Musk से छिना ताज, फिर बने दुनिया के सबसे अमीर शख्स

Jeff Bezos ने Elon Musk से छिना ताज, फिर बने दुनिया के सबसे अमीर शख्स

Jeff Bezos ने Elon Musk से छिना ताज, फिर बने दुनिया के सबसे अमीर शख्स
X

नईदिल्ली। टेस्ला प्रमुख एलन मस्क को पछाड़ कर जेफ बेजोस फिर दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। बेजोस ने लंबे समय तक सबसे अमीर शख्स रहने वाले मस्क का यह ताज अब छीन लिया है। बेजोस 200.3 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ पहले स्थान पर हैं, जबकि मस्क 197.7 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स की रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया के सबसे अमीर शख्स जेफ बेजोस 200.3 बिलियन डॉलर की दौलत के साथ टॉप पर हैं। वहीं, एलन मस्क अब 197.7 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दूसरे नंबर पर हैं। इससे पहले लगातार 9 महीने से एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर शख्स बने हुए थे।

मुकेश अंबानी 11 वें नंबर पर -

वहीं, भारत के अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी 11वें पायदान पर हैं। मुकेश अंबानी की दौलत ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक 115 अरब डॉलर है। वे इस साल अबतक 18.2 अरब डॉलर की दौलत अपनी नेटवर्थ में जोड़ चुके हैं। इसी तरह भारत के ही एक और अरबपति कारोबारी गौतम अडानी इस सूची में 12वें नंबर पर हैं और उनके पास फिलहाल 104 अरब डॉलर की नेटवर्थ है।

Updated : 5 March 2024 7:32 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top