Home > अर्थव्यवस्था > विश्व में भारतीय जैविक खाद्य उत्पादों की बढ़ी मांग, 50 फीसदी अधिक हुआ निर्यात

विश्व में भारतीय जैविक खाद्य उत्पादों की बढ़ी मांग, 50 फीसदी अधिक हुआ निर्यात

विश्व में भारतीय जैविक खाद्य उत्पादों की बढ़ी मांग, 50 फीसदी अधिक हुआ निर्यात
X

नईदिल्ली। केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा है कि विश्व में भारत के जैविक खाद्य उत्पादों की मांग बढ़ी है।तोमर ने मंगलवार को ट्वीट कर जानकारी दी कि भारत ने वर्ष 2020-21 में 1040 मिलियन डॉलर मूल्य के जैविक खाद्य उत्पादों का निर्यात किया। यह आंकड़ा पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 51 फीसदी अधिक है।

तोमर ने कहा कि मात्रा के मामले में वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान जैविक खाद्य उत्पादों का निर्यात 39 प्रतिशत बढ़कर 8 लाख 88 हजार 179 मीट्रिक टन (एमटी) हो गया जबकि 2019-20 में 6 लाख 38 हजार 998 मीट्रिक टन का निर्यात हुआ था। जैविक उत्पादों में यह बढ़ोतरी कोविड-19 महामारी से पैदा ढुलाई और परिचालन चुनौतियों के बावजूद हासिल हुई है। उन्होंने कहा कि देश के किसानों की मेहनत रंग ला रही है। दुनियाभर में भारतीय जैविक खाद्य उत्पाद अपनी अलग पहचान बना रहे हैं।

तोमर ने कहा कि भारत सरकार हर वह फैसले ले रही है, जिससे किसानों को लाभ हो। उन्होंने कहा कि देश के सभी क्रय केन्द्रों पर धान का खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर जारी किया जा चुका है। खरीफ मार्केटिंग सीजन वर्ष 2021-22 में अभी तक 35,273 करोड़ रुपये का धान 04 नवंबर तक खरीदा गया है, जिसका लाभ 10 लाख से अधिक किसानों मिला है।

Updated : 10 Nov 2021 9:19 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top