Home > अर्थव्यवस्था > Hero ने पेश किया अनोखा इल्केट्रिक व्हीकल, मिनटों में 3 व्हीलर ऑटो बन जाएगा 2 व्हीलर स्कूटर

Hero ने पेश किया अनोखा इल्केट्रिक व्हीकल, मिनटों में 3 व्हीलर ऑटो बन जाएगा 2 व्हीलर स्कूटर

मिलेगी 60 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड

Hero ने पेश किया अनोखा इल्केट्रिक व्हीकल, मिनटों में 3 व्हीलर ऑटो बन जाएगा 2 व्हीलर स्कूटर
X

नईदिल्ली। भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग में तेजी आई है। एक के एक बाद कई कंपनियां अलग-अलग सेगमेंट में ई व्हीकल लांच कर रही है।इसी कड़ी में हीरो मोटोकॉर्प ने एक ऐसा व्हीकल लांच किया है। जो मिनटों में में से थ्री व्हीलर से टू व्हीलर में बदल जाती है। सरल शब्दों में कहे तो एक तीन पहिया गाड़ी को दो पहिया स्कूटर में भी बदला जा सकता है। हीरो ने इसे SURGE नाम दिया है।

दरअसल हीरो मोटोकॉर्प ने जयपुर में आयोजित हीरो वर्ल्ड 2024 में इसे पेश किया है। कंपनी का दावा है कि ये थ्री-व्हीलर के साथ-साथ इलेक्ट्रिक स्कूटर के रूप में भी काम करेगा।यह स्कूटर कुछ ही मिनटों में थ्री व्हीलर से जुड़ सकता है और अलग हो सकता है।

कार्गो के अंदर स्कूटर -


कंपनी के अनुसार,ये SURGE S32 सीरीज है। ये एक कार्गो व्हीकल है, जिसके अंदर एक टू व्हीलर स्कूटर छिपा रहता है। शुरुआत में देखने में ये एक थ्री व्हीलर मालवाहक ऑटो नजर आता है। जिसकी फ्रंट सीट पर 2 लोगों के बैठने की जगह होती है, लेकिन जब इसमें से स्कूटर बाहर आ जाता है। तब इसमें सिटिंग कैपेसिटी स्कूटर की सीट पर शिफ्ट हो जाती है।

3 मिनट में बदल देगा काया

कंपनी के अनुसार थ्री-व्हीलर से टू-व्हीलर बनने में इसे3 मिनट का समय लगता है। कंपनी इस सीरीज के कुल 4 वैरिएंट S32 PV, S32 LD, S32 HD और S32 FB लॉन्च करेगी।

थ्री व्हीलर की खासियत -

Surge S32 में थ्री-व्हीलर और टू-व्हीलर के लिए अलग-अलग स्पेसिफिकेशन दिए गए है। S32 के थ्री-व्हीलर मोड में 10 Kw की पावर दी गई है, इसे 11 Kwh की बैटरी से जोड़ा गया है। वहीं इसकी मैक्सिमम स्पीड 45 किलोमीटर प्रति घंटा के आसपास होगी।

टू व्हीलर स्पेसिफिकेशन -

टू व्हीलर में 3 Kw की पावर मिलती है। इसके लिए इसे 3.5 Kwh की बैटरी से जोड़ा गया है। इसकी मैक्सिमम स्पीड 60 किलोमीटर प्रति घंटा है।

Updated : 27 Jan 2024 1:01 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top