Home > अर्थव्यवस्था > GST संग्रह लगातार तीसरे महीने 1 लाख से अधिक, सितंबर में 1.17 लाख करोड़ रुपये कलेक्ट

GST संग्रह लगातार तीसरे महीने 1 लाख से अधिक, सितंबर में 1.17 लाख करोड़ रुपये कलेक्ट

GST संग्रह लगातार तीसरे महीने 1 लाख से अधिक, सितंबर में 1.17 लाख करोड़ रुपये कलेक्ट
X

नईदिल्ली सितंबर, 2021 में वस्तु एवं सेवा कर जीएसटी संग्रह 1.17 लाख करोड़ रुपया रहा। सितंबर महीने में जीएसटी संग्रह पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 23 फीसदी अधिक है। इससे पहले अगस्त महीने में भी जीएसटी संग्रह 1.12 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा रहा था। जीएसटी संग्रह लगातार तीसरे महीने एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा रहा है। वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी।

वित्त मंत्रालय की तरफ से जारी जानकारी के मुताबिक सितंबर, 2021 में सकल जीएसटी राजस्व 1,17,010 करोड़ रुपये रहा है, जिसमें केंद्रीय जीएसटी के 20,578 करोड़ रुपये, राज्य जीएसटी के 26,767 करोड़ रुपये, एकीकृत जीएसटी के 60,911 करोड़ रुपये (माल के आयात पर वसूले गए 29,555 करोड़ रुपये सहित) और उपकर के 8,754 करोड़ रुपये (माल के आयात पर प्राप्त 623 करोड़ रुपये सहित) शामिल है।

वृद्धि जारी रहने की उम्मीद -

वित्त मंत्रालय ने कहा कि आने वाले महीनों में भी जीएसटी राजस्व मजबूत रहने की संभावना है। गौरतलब है कि देश की अर्थव्यवस्था वित्त वर्ष 2021-22 के पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में रिकॉर्ड 20.1 फीसदी की दर से बढ़ी है। कोविड-19 टीकाकरण की बढ़ती दर और व्यावसायिक आपूर्ति में तेजी से आने वाले महीनों में यह वृद्धि जारी रहने की उम्मीद है।

आयात से राजस्व में बढ़ोत्तरी -

उल्लेखनीय है कि वस्तु और सेवा कर, एसजीएसटी का अर्थ राज्य वस्तु और सेवा कर तथा आईजीएसटी का अर्थ एकीकृत वस्तु एवं सेवा कर यानी जीएसटी है। सितंबर महीने के दौरान वस्तुओं के आयात से राजस्व 30 फीसदी अधिक रहा और घरेलू लेनदेन (सेवाओं के आयात सहित) से राजस्व पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में 20 फीसदी अधिक था, पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले जीएसटी संग्रह सितंबर, 2021 में 23 फीसदी अधिक है।

Updated : 12 Oct 2021 10:07 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top