Home > अर्थव्यवस्था > ''ग्रीन मुंबई ड्राइव 2021'' का आयोजन, इलेक्ट्रिक कारों की निकली रैली

''ग्रीन मुंबई ड्राइव 2021'' का आयोजन, इलेक्ट्रिक कारों की निकली रैली

ग्रीन मुंबई ड्राइव 2021 का आयोजन, इलेक्ट्रिक कारों की निकली रैली
X

मुंबई। स्वच्छता और हरित वातावरण के प्रति लोगों में जागरुकता पैदा करने के लिए शनिवार को मुंबई के महालक्ष्मी रेस कोर्स में ''ग्रीन मुंबई ड्राइव 2021'' इलेक्ट्रिक कार रैली का आयोजन किया गया। इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) के कारण प्रदूषण कम होता है। इस रैली का आयोजन ऑटोकार इंडिया की ओर से किया गया था।

महाराष्ट्र के पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने खुद इलेक्ट्रिक कार चलाकर रैली में हिस्सा लिया। रैली का आयोजन महालक्ष्मी रेसकोर्स से संजय गांधी नेशनल पार्क होते हुए विक्रोली तक किया गया। इसमें टाटा, टेस्ला, वोल्वो, ऑडी, जगुआर, मर्सिडीज, एमजी, हुंडई जैसी विभिन्न कंपनियों के लगभग 30 वाहनों ने भाग लिया। रैली के प्रायोजक अदानी इलेक्ट्रिसिटी थे। इस अवसर पर ऑटोकार के प्रमुख सोराबजी, अदानी ग्रुप के जी. अदानी और विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

आदित्य ठाकरे ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक वाहनों के क्षेत्र में बहुत विकास हुआ है। नागरिकों का रुझान इन वाहनों के उपयोग पर अधिक बढ़े, इसके लिए राज्य सरकार ईवी नीति के माध्यम से विभिन्न उपाय कर रही है। प्रदूषण कम करने पर भी जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन वाहनों को सभी शहरों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है और चार्जिंग स्टेशनों की संख्या बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Updated : 12 Oct 2021 10:07 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top