Home > अर्थव्यवस्था > सोने की कीमत में हुई बढ़ोत्तरी, 50 हजार के करीब पंहुचा

सोने की कीमत में हुई बढ़ोत्तरी, 50 हजार के करीब पंहुचा

सोने की कीमत में हुई बढ़ोत्तरी, 50 हजार के करीब पंहुचा
X

नईदिल्ली। कोरोना संकट के चलते कम हुई सोने की मांग में तेजी आने से कीमतों में बढ़ोत्तरी हो रही है। कुछ दिन पहले ही सोने ने अब तक अपनी सबसे ऊँची कीमत 52600 प्रति 10 ग्राम को छुआ था। इसके बाद आई गिरावट के बाद सोने की कीमत 47500 प्रति 10 ग्राम पर स्थिर हो गई थी। अब एक बार फिर सोने की कीमतों में तेजी आई है। जिसके बाद आज 194 रुपये की मजबूती के साथ 49,455 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पंहुच गया। जानकारों का मानना है की आने वाले समय में सोने की कीमत 52,500 रुपए तक पहुंच सकती हैं।

चांदी की की कीमतों में निरंतर अस्थिरता बनी हुई है।अगस्त के बाद 78 हजार के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद चांदी 58 हजार के निचले स्तर पर पहुंची। इसके बाद हाल ही में चांदी 65 हजार की कीमत के करीब पहुंच गई है।अब एक बार फिर चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। आज 1,184 रुपये की तेजी के साथ 66,969 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,874 डॉलर प्रति औंस पर है जबकि चांदी 25.63 डॉलर प्रति औंस पर बनी हुई है।

Updated : 12 Oct 2021 11:07 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top