Home > अर्थव्यवस्था > विदेशी मुद्रा भंडार में 88.9 करोड़ डॉलर की हुई वृद्धि, ढ़कर 621.464 अरब डॉलर हुआ

विदेशी मुद्रा भंडार में 88.9 करोड़ डॉलर की हुई वृद्धि, ढ़कर 621.464 अरब डॉलर हुआ

विदेशी मुद्रा भंडार में 88.9 करोड़ डॉलर की हुई वृद्धि, ढ़कर 621.464 अरब डॉलर हुआ
X

नईदिल्ली। विदेशी मुद्रा भंडार में इस हफ्ते भी रिकॉर्ड इजाफा हुआ है। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 6 अगस्त, 2021 को समाप्त हफ्ते में 88.9 करोड़ डॉलर बढ़कर 621.464 अरब डॉलर के सर्वकालिक रिकॉर्ड स्तर को छू गया। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया आरबीआई ने शुक्रवार देर शाम जारी अपने ताजा आंकड़ों में यह जानकारी दी।

आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार विदेशी मुद्रा भंडार 30 जुलाई, 2021 को समाप्त हफ्ते में 9.427 अरब डॉलर बढ़कर 620.576 अरब डॉलर हो गया था। रिजर्व बैंक के साप्ताहिक आंकड़ों के मुताबिक समीक्षाधीन हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार में वृद्धि की वजह विदेशी मुद्रा संपत्तियों (एफसीए) का बढ़ना था, जो समग्र भंडार का प्रमुख घटक है। इस दौरान एफसीए 1.508 अरब डॉलर बढ़कर 577.732 अरब डॉलर हो गया। डॉलर के लिहाज से बताई जाने वाली विदेशी मुद्रा संपत्तियों में विदेशी मुद्रा भंडार में रखी यूरो, पाउंड और येन जैसी दूसरी विदेशी मुद्राओं के मूल्य में वृद्धि या कमी का प्रभाव भी शामिल होता है। आंकड़ों के मुताबिक इस दौरान स्वर्ण भंडार 58.8 करोड़ डॉलर घटकर 37.057 अरब डॉलर रह गया।

उल्लेखनीय है कि अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष के पास मौजूद विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 10 लाख डॉलर घटकर 1.551 अरब डॉलर रह गया है। रिजर्व बैंक के मुताबिक आलोच्य सप्ताह के दौरान आईएमएफ के पास मौजूद भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 3.1 करोड़ डॉलर घटकर 5.125 अरब डॉलर रह गया है।

Updated : 12 Oct 2021 10:37 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top