Home > अर्थव्यवस्था > वित्त मंत्री ने पेश किया आर्थिक सर्वेक्षण, वित्तीय वर्ष 2022 में जीडीपी 11% रहने की उम्मीद

वित्त मंत्री ने पेश किया आर्थिक सर्वेक्षण, वित्तीय वर्ष 2022 में जीडीपी 11% रहने की उम्मीद

वित्त मंत्री ने पेश किया आर्थिक सर्वेक्षण, वित्तीय वर्ष 2022 में जीडीपी 11% रहने की उम्मीद
X

नईदिल्ली। बजट सत्र के पहले दिन वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज आर्थिक आर्थिक सर्वेक्षण 2021 पेश कर दिया है। संसद में पेश आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार जारी वित्तिय वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था 7.7 प्रतिशत तक बढ़ सकती है और अगले वित्त वर्ष में विकास दर 11 प्रतिशत हो सकती है।इस बार कोरोना माहमारी के चलते इलेक्ट्रॉनिक फॉर्म में संसद सदस्यों को उपलब्ध कराया गया। मुख्य आर्थिक सलाहकार के.वी. सुब्रमण्यन ने आर्थिक सर्वेक्षण 2020-21 लॉन्च किया, जिसे आज संसद में पेश किया गया था।

कोरोना संकट के चलते इस साल अप्रैल से जून के दौरान जीडीपी 23.9% घटी थी।अनलॉक के बाद स्थिति में सुधार आया और सितंबर में गिरावट सिर्फ 7.5% रह गई। सर्वे में अनुमान लगाया गया है कि दूसरी छमाही में सिर्फ 0.1% गिरावट रहेगी। जिसकी बढ़ी वजह सरकारी खर्चों का बढ़ना बताया जा रहा है।

स्वास्थ्य सेवा में खर्च बढ़ेगा -

सर्वे में स्वास्थ्य पर सरकारी खर्च जीडीपी का 2.5 से 3% तक ले जाने की बात कही गई है। 2017 में राष्ट्रीय बीमा योजना के तहत भी इसे बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया था। लेकिन 1% के आसपास ही है।हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर और टेलीमेडिसिन को बढ़ावा दिए जाने की बात कही है।

तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था के लिए इनोवेशन जरूरी -

सर्वे में कहा गया है कि अभी भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी इकोनॉमी है। अगर इसे तीसरे स्थान पर पहुंचना है तो इनोवेशन पर ध्यान देना पड़ेगा।

कृषि मुख्य सहारा -

वर्तमान जारी वित्त वर्ष में अर्थव्यवस्था को संभालने का मुख्य कार्य कृषि ने किया है। कृषि और इससे संबंधित क्षेत्र में 3.4 प्रतिशत की वृद्धि दर दर्ज की। इस साल जीडीपी में बढ़ोत्तरी होनी है। 2019-20 में यह 17.8% थी, इस साल 19.9% हो जाएगी।



Updated : 12 Oct 2021 11:02 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top