मुंबई एयरपोर्ट पर यात्रियों की ली तलाशी, आठ किग्रा सोना जब्त

X
By - स्वदेश डेस्क |12 April 2024 12:35 PM IST
Reading Time: मुंबई एयरपोर्ट पर सोना तस्करी में 11 आरोपित गिरफ्तार
मुंबई। सीमा शुल्क विभाग की टीम ने मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गुरुवार रात यात्रियों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान छुपाकर रखा गया 4.69 करोड़ रुपये का आठ किलोग्राम सोना बरामद हुआ। विभाग ने आरोपित 11 यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें दो विदेशी नागरिक शामिल हैं।
विभाग के अधिकारियों ने गिरफ्तार किए आरोपितों ने यह सोना रैकेट की मोम, रेडियम प्लेटेड तार, बकल, वॉशर के आकार की अंगूठियों में छुपाकर रखा था। इसके अलावा सोमवार को अलग-अलग अभियान में कुल 6.11 किलोग्राम सोना, 20,000 डॉलर और मोबाइल फोन जब्त किया गया।
Next Story
