Home > अर्थव्यवस्था > पेट्रोल पंप पर इसके बिना नहीं मिलेगा डीजल, जानें

पेट्रोल पंप पर इसके बिना नहीं मिलेगा डीजल, जानें

पेट्रोल पंप पर इसके बिना नहीं मिलेगा डीजल, जानें
X

नई दिल्ली। आज यानी 20 अप्रैल से लॉकडाउन के दौरान कई क्षेत्रों में थोड़ी ढील दी गई है। ऐसे में सड़कों पर वाहनों की आवाजाही भी बढ़ेगी। वहीं देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या अब 17000 के पार पहुंच गई है। कोविड-19 के लगातार बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पेट्रोल पंप पर आपको बिना मास्क के पेट्रोल नहीं मिलेगा। वहीं पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय बंसल ने कहा कि यह हमने यह फैसल पेट्रोल पंप पर काम करने वाले स्टाफ की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। यह देशभर में लागू है। लॉकडाउन के दौरान जरूरी सेवाओं के तहत पेट्रोल पंप को भी शामिल किया गया है।

पेट्रोल पंपों पर काम करने वाले स्टाफ और आम लोगों की सुरक्षा को देखते हुए 'No mask, No Fuel' की स्ट्रैटेजी अपनाई जा रही है। यानी पेट्रोल या डीजल भरवाने जा रहे हैं आपके लिए मास्क पहनना अनिवार्य है। वैसे भी कई राज्यों में बाहर निकलने पर लोगों के लिए मुंह को मास्क या किसी कपड़े से ढकना अनिवार्य है। बता दें ऑल इंडिया पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने एकमत सै फैसला लिया है कि​ अगर कोई ग्राहक बिना मास्क लगाए पेट्रोल पंप पर ईंधन के लिए आए तो उन्हें ईंधन नहीं दिया जाएगा।

ऑल इंडिया पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन द्वारा बनाए गए 'नो मास्क, नो फ्यूल' नियम को ​राजधानी दिल्ली में पेट्रोलियम डीलर्स फॉलो कर रहे हैं। नई दिल्ली के मयूर विहार फेज-1 स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर भी ऐसा ही किया जा रहा है। यह नियम कोविड-19 महामारी खत्म होने तक लागू किया गया है

Updated : 20 April 2020 8:14 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top