Home > अर्थव्यवस्था > कैबिनेट : इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में निवेश का फैसला, जम्मू में बनेगा हाइड्रो प्लांट

कैबिनेट : इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में निवेश का फैसला, जम्मू में बनेगा हाइड्रो प्लांट

कैबिनेट : इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में निवेश का फैसला, जम्मू में बनेगा हाइड्रो प्लांट
X

नईदिल्ली। केन्द्र सरकार ने इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) में 820 करोड़ रुपये के अतिरिक्त निवेश का फैसला किया है।केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने बुधवार को संवादताता सम्मेलन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वित्त वर्ष 2020-21 से 2022-23 के लिए 820 करोड़ रुपये के अतिरिक्त वित्त पोषण के साथ "इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की स्थापना" पर संशोधित लागत अनुमान को मंजूरी दी।उन्होंने कहा कि इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में आधे से ज़्यादा खाते महिलाओं के हैं।

इसके साथ ही 540 मेगावाट की क्वार हाइड्रो इलेक्ट्रिक परियोजना को मंजूरी प्रदान की। परियोजना से 197.5 करोड़ यूनिट बिजली का उत्पादन होगा और इसे 54 महीनों में कमीशन किया जाएगा।केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि परियोजना के लिए 4526.12 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है। यह परियोजना जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के चेनाब नदी पर बनेगी।

चेनाब वैली पावर प्रोजेक्ट -

परियोजना को चेनाब वैली पावर प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड तैयार करेगी। परियोजना से 197.55 करोड़ यूनिट बिजली का उत्पादन होगा। परियोजना को 54 महीनों में कमीशन किया जाएगा। इस परियोजना से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर 2700 लोगों को रोजगार मिलेगा।

Updated : 27 April 2022 12:58 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top