Home > अर्थव्यवस्था > 7.5 फीसदी दर से बढ़ेगी भारतीय अर्थव्यवस्था, ADB ने वित्त वर्ष 2021-22 में जताया अनुमान

7.5 फीसदी दर से बढ़ेगी भारतीय अर्थव्यवस्था, ADB ने वित्त वर्ष 2021-22 में जताया अनुमान

7.5 फीसदी दर से बढ़ेगी भारतीय अर्थव्यवस्था, ADB ने वित्त वर्ष 2021-22 में जताया अनुमान
X

नईदिल्ली। अर्थव्यवस्था के र्मोचे पर अच्छी खबर है। एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने चालू वित्त वर्ष 2021-22 में भारत की अर्थव्यवस्था 7.5 फीसदी और अगले वित्त वर्ष में 8 फीसदी की दर से बढ़ने का अनुमान जताया है। हालांकि, एडीबी ने वित्त वर्ष 2022-23 में दक्षिण एशियाई अर्थव्यवस्थाओं के लिए सात फीसदी के सामूहिक विकास का अनुमान लगाया है।

मनीला स्थित 'मल्टी-लेटरल फंडिंग एजेंसी एशियाई विकास बैंक ने बुधवार को एशियाई विकास आउटलुक (एडीओ) 2022 जारी करते हुए कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 में दक्षिण एशियाई अर्थव्यवस्थाओं में 7 फीसदी की दर से सामूहिक विकास होगा। लेकिन, क्षेत्र की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भारत का चालू वित्त वर्ष 2021-22 में 7.5 फीसदी और अगले वित्त वर्ष 2022-23 में आठ फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद है।

2023 में विकास दर 7.4 फीसदी -

एजेंसी ने जारी एशियाई विकास आउटलुक में कहा कि 2023 में विकास दर 7.4 फीसदी तक पहुंचने से पहले दक्षिण एशिया में विकास की दर 2022 में धीमा होकर 7 फीसदी तक रहने का अनुमान है। रिपोर्ट के मुताबिक 2023 में 4.5 फीसदी तक बढ़ने से पहले कमजोर घरेलू मांग के कारण पाकिस्तान की वृद्धि दर 2022 में मध्यम से 4 फीसदी तक रहने का अनुमान है। एजेंसी के मुताबिक क्षेत्र में विकास की गतिशीलता बहुत हद तक भारत और पाकिस्तान पर निर्भर करती है।

अन्य रिपोर्ट -

उल्लेखनीय है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने वित्त वर्ष 2022-23 में देश की अर्थव्यवस्था 7.8 फीसदी की दर से बढ़ने का अनुमान जताया है। इस बीच घरेलू रेटिंग एजेंसी इक्रा ने अपनी रिपोर्ट में वित्त वर्ष 2022-23 में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 7.2 फीसदी रहने का अनुमान जताया है, फिच ने जीडीपी ग्रोथ रेट के अनुमान को घटाकर 8.5 फीसदी कर दिया है।

Updated : 9 April 2022 6:21 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top