Home > अर्थव्यवस्था > अडाणी के शेयरों में आई तेजी, ग्रीन एनर्जी-विल्मर में बढ़त, NDTV में गिरावट

अडाणी के शेयरों में आई तेजी, ग्रीन एनर्जी-विल्मर में बढ़त, NDTV में गिरावट

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद से ही भारत की विपक्षी पार्टियां अडाणी ग्रुप को विवाद का केंद्र बनाने की कोशिश करती रही हैं

अडाणी के शेयरों में आई तेजी, ग्रीन एनर्जी-विल्मर में बढ़त, NDTV में गिरावट
X

मुंबई। भारतीय राजनीति में विपक्ष की ओर से खड़े किए गए विवाद का केंद्र बन चुके अडाणी ग्रुप के शेयर कारोबारी क्षेत्र में मिलेजुले रुख का प्रदर्शन कर रहे हैं। आज के कारोबार में भी इस ग्रुप के 5 शेयर बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहे। हालांकि 5 शेयर में गिरावट का रुख देखा गया। आज के कारोबार के दौरान अडाणी पावर के शेयरों में सबसे अधिक तेजी का रुख रहा जबकि एनडीटीवी के शेयर ग्रुप के टॉप लूजर बने।

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद से ही भारत की विपक्षी पार्टियां अडाणी ग्रुप को विवाद का केंद्र बनाने की कोशिश करती रही हैं। शुरुआती दौर में इस रिपोर्ट के कारण अडाणी ग्रुप के शेयरों पर नकारात्मक असर भी पड़ा था। अब इस ग्रुप के शेयरों ने तमाम राजनीतिक विवादों से परे बाजार की चाल के अनुरूप खुद को ढाल लिया है।

आज के कारोबार में अडाणी पावर के शेयर 4.96 प्रतिशत की उछाल के साथ 236 रुपये के स्तर पर पहुंचकर बंद हुए। अडाणी पावर के शेयर लगातार आठवें दिन मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे हैं। इसी तरह अडाणी ग्रीन एनर्जी के शेयर ग्रुप में उछाल के मामले में दूसरे स्थान पर रहे। अडाणी ग्रीन एनर्जी के शेयर आज दिन के कारोबार के दौरान 5 प्रतिशत की अपर सर्किट सीमा तक पहुंच गए थे। हालांकि पूरे दिन के कारोबार के बाद ये 2.63 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुए। इसके अलावा अडाणी टोटल गैस के शेयर 1.27 प्रतिशत, अडाणी विल्मर के शेयर 0.84 प्रतिशत और एसीसी के शेयर 0.17 प्रतिशत बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहे।

उधर, अडाणी ग्रुप में आज नुकसान का सामना करने वाले शेयरों में एनडीटीवी के शेयर 1.93 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए। इसी तरह अंबुजा सीमेंट के शेयर 0.87 प्रतिशत, अडाणी ट्रांसमिशन के शेयर 0.72 प्रतिशत, ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडाणी इंटरप्राइजेज के शेयर 0.29 प्रतिशत और अडाणी पोर्ट्स के शेयर 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

Updated : 2 May 2023 2:28 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top