- रिपोर्ट : फाइजर कोविड वैक्सीन के ट्रायल में 44% गर्भवती महिलाओं ने बच्चों को खोया, भारत में नहीं मिली थी मंजूरी
- हरिहरेश्वर बीच पर मिली संदिग्ध नाव, भारी मात्रा में हथियार बरामद, हाई अलर्ट जारी
- मथुरा में शुरू हुआ कान्हा का 5249वां जन्मोत्सव, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
- INDvsZIM : भारत ने जिम्बाब्वे को 10 विकेट से हराया, धवन और गिल ने लगाए अर्धशतक
- पश्चिम बंगाल में आतंकी साजिश नाकाम, अलकायदा के दो आतंकी गिरफ्तार
- बाहुबली मुख्तार अंसारी के घर ईडी का छापा, दिल्ली-लखनऊ सहित कई जगहों पर कार्रवाई
- शाहनवाज हुसैन पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट ने रेप केस दर्ज करने के दिए आदेश
- क्या पांच साल से कम उम्र के बच्चों का ट्रेन में लगेगा फुल टिकट? जानिए क्या है सच्चाई
- किसानों को होगा लाभ, मंत्रिमंडल ने कृषि ऋण पर 1.5 प्रतिशत ब्याज सहायता को दी मंजूरी
- 38 साल बाद घर पहुंचा शहीद चंद्रशेखर का पार्थिव शरीर, आज होगा अंतिम संस्कार

दिल्ली में मंकी पॉक्स का तीसरा मरीज मिला, स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- देश में बनेगी वैक्सीन
X
नईदिल्ली। दिल्ली में आज मंकिपॉक्स का तीसरा मरीज सामने आया है। नाइजीरियाई युवक में इसके लक्षण मिले है। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इससे पहले सोमवार को एक अन्य 35 वर्षीय नाइजीरियाई व्यक्ति में मंकिपॉक्स की पुष्टि हुई थी। देश भर में संक्रमण का ये आठवां मामला है।
जानकारी के अनुसार, दिल्ली में आज मिले संक्रमित युवक को पिछले पांच दिनों से बुखार था और शरीर पर फफोले पड़ गए थे। इसके बाद उसे मंकिपॉक्स मरीजों के लिए बनाए गए नोडल अस्पताल एलएनजेपी में भर्ती कराया गया। उसके सैंपल को जांच के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी), पुणे भेजा गया था। जिसमें संक्रमण की पुष्टि हो गई।
भारत में बनेगी वैक्सीन -
इसी बीच केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने मंगलवार को राज्यसभा में कहा कि कोरोना की तरह मंकीपॉक्स की भी वैक्सीन देश में बनेगी। इसके लिए प्रयास जारी हैं।डॉ. मंडाविया ने राज्यसभा में मंकीपाक्स की वैक्सीन से जुड़े सवाल पर बताया कि मंकीपॉक्स भारत और दुनिया में कोई नई बीमारी नहीं है। वर्ष 1970 से अफ्रीका से दुनिया के कई देशों में पहुंचा। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस पर विशेष ध्यान दिया है। भारत में भी इस पर निगरानी शुरू हुई है। केरल में मंकीपॉक्स के मामले आए तो केंद्र सरकार ने वहां विशेषज्ञों की टीम भेजी। राज्य सरकार की भी पूरी मदद की जा रही है। इसके साथ टास्क फोर्स का भी गठन किया गया है।
मंकीपॉक्स से डरने की आवश्यकता नहीं
डॉ. मंडाविया ने कहा कि मंकीपॉक्स से डरने की आवश्यकता नहीं है। राज्य सरकारों के साथ मिलकर जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। अगर परिवार में किसी को मंकीपॉक्स हुआ है तो 12-13 दिन उससे दूरी बना कर रखें तो उसको नियंत्रित किया जा सकता है। सतर्कता से हम इसको नियंत्रित कर सकते हैं। मंकीपॉक्स के संदर्भ में जागरुकता बहुत आवश्यक है। केंद्र सरकार की ओर से नीति आयोग के सदस्य की अध्यक्षता में टास्क फोर्स का गठन भी किया गया है।