Home > देश > आत्मनिर्भर भारत सिर्फ स्लोगन नहीं इसकी प्रेक्टिकल संभावना सबसे बड़ा प्रमाण: अनुराग ठाकुर

आत्मनिर्भर भारत सिर्फ स्लोगन नहीं इसकी प्रेक्टिकल संभावना सबसे बड़ा प्रमाण: अनुराग ठाकुर

केंद्रीय मंत्री अनुराग जनआशीर्वाद यात्रा के लिए शिमला पहुंचे

आत्मनिर्भर भारत सिर्फ स्लोगन नहीं इसकी प्रेक्टिकल संभावना सबसे बड़ा प्रमाण: अनुराग ठाकुर
X

शिमला। केन्द्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार शिमला पहुंचे अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को कहा कि वे हिमाचल की कला और संस्कृति को विश्वस्तरीय पहचान दिलाने का प्रयास करेंगे। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने कहा कि किन्नौर से लेकर चंबा और गुलेर से लाहौल स्पीति तक हिमाचल की एक बहुत ही मधुर व सुंदर संस्कृति है जिसे विश्वस्तरीय पहचान की जरूरत है। वे इसके लिए बतौर एक अभियान लेकर काम करेंगे।

शिमला में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि वोकल फॉर लोकल केन्द्र सरकार एक बड़ा अभियान है, इसमें हमें हिमाचल के सभी लोकल वस्तुओं एवं संस्कृति को बढ़ावा देना है। हिमाचल के संगीत में मिठास है जो कि पूरे देश में चर्चित है। हमें अपनी संस्कृति को बढ़ावा देना है और हम अपनी इस विरासत को लुप्त नहीं होने देंगे। पूरे विश्व में पहुंचाएंगे, यह हमारा संकल्प है।

देवभूमि हिमाचल -

केन्द्रीय मंत्री ने कहा मैंने अपना संकल्प कला और सांस्कृतिक क्षेत्र में चुना है और इसको बढ़ाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा हमारा हिमाचल देवभूमि है और यह एक बड़ा कारण है कि हमारी संस्कृति बहुत अच्छी है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल की पेंटिंग्स दुनिया में बड़ा प्रभाव छोड़ सकती हैं। हमें इनको दुनिया तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो विश्वास हिमाचल के लिए दिखाया है, उसके लिए हिमाचल ऋणी रहेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने कोविड संकटकाल में तीन बजट दिए जो कि ऐतिहासिक हैं।

आत्मनिर्भर भारत स्लोगन नहीं -

उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत बनाना केवल स्लोगन नहीं है इसकी प्रैक्टिकल संभावना को पूरा करना सबसे बड़ी प्रमाणिकता है। उन्होंने पत्रकारों के जवाब में जहां जमीन मिलेगी हम खेलो को बढ़ावा देने में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे।उन्होंने तीसरी लहार को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीत सरकार कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए तैयार है। इसके लिए 23,123 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।अनुराग ठाकुर ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के समय प्रदेश को दो हजार करोड़ से अधिक की स्वास्थ्य के क्षेत्र में सहायता मिली है। जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर का भाजपा मुख्यालय दीपकमल चक्कर शिमला में गरम जोशी के साथ स्वागत हुआ। इसके बाद उनकी यात्रा बिलासपुर और मण्डी जिला में होगी।

Updated : 12 Oct 2021 10:36 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top