Home > देश > केन्द्र सरकार किसानों और कृषि हितों के लिए प्रतिबद्ध : कृषि मंत्री तोमर

केन्द्र सरकार किसानों और कृषि हितों के लिए प्रतिबद्ध : कृषि मंत्री तोमर

केन्द्र सरकार किसानों और कृषि हितों के लिए प्रतिबद्ध : कृषि मंत्री तोमर
X

नई दिल्ली केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि केन्द्र सरकार किसानों और कृषि हितों के लिए प्रतिबद्ध है। तोमर ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि देश इस बात का साक्षी है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किसानों और कृषि को लेकर प्रतिबद्धता से काम कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि बीते सात वर्षों में किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए अनेक कदम उठाए गये हैं। इसका लाभ किसानों को मिल रहा है।

तोमर ने कहा कि बीते सात वर्षों में कृषि क्षेत्र में जितने विकास कार्य किए गये, वह कांग्रेस के पूरे शासनकाल में नहीं हो पाया है। मोदी सरकार की नीतियों और निर्णयों के कारण धान की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर रिकॉर्ड खरीद हुई है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2013 में 163 लाख टन धान की खरीद हुई थी लेकिन वर्ष 2021 में 285 लाख टन धान की खरीद की गई है। तोमर ने कहा कि वर्ष 2013 की तुलना में इस वर्ष धान की खरीद में 75 फीसदी की वृद्धि हुई है।

Updated : 2 Dec 2021 10:11 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top