Home > देश > देश में यूके स्ट्रेन के 6 नए मरीज मिले, संक्रमितों की संख्या हुई 96

देश में यूके स्ट्रेन के 6 नए मरीज मिले, संक्रमितों की संख्या हुई 96

देश में यूके स्ट्रेन के 6 नए मरीज मिले, संक्रमितों की संख्या हुई 96
X

नईदिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के यूके स्ट्रेन से संक्रमित होने वाले की संख्या में आज एक बार फिर बढ़ोत्तरी हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार ब्रिटेन से वापिस लौटे 6 लोगों में कोरोना संक्रमण का यूके स्ट्रेन मिला है। जिसके बाद नए स्ट्रेन से संक्रमित होने वालों की संख्या बढ़कर 96 हो गई है।

एक अधिकारी ने कहा कि एयर इंडिया की उड़ान में यूनाइटेड किंगडम से भारत आये चार यात्रियों में कोरोना का यूके स्ट्रेन मिला है। इस फ्लाईट से तीन बच्चों सहित कुल 186 यात्री भारत आये है। सभी की जांच की गई जिसमें चार संक्रमित मिले है। इसके अलावा पहले आये दो और लोगों क रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी संक्रमितों को आइसोलेशन में रखा गया है। संक्रमितों के संपर्क में आये लोगों को भी आइसोलेट किया गया है।

बता दें की यूके में कोरोना का नया स्ट्रेन मिलने के बाद भारत सरकार ने 22 दिसंबर, 2020 से 7 जनवरी, 2021 तक ब्रिटेन से भारत आने वाली उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया था।हालांकि बाद में सरकार दोनों देशों के बीच 8 जनवरी से उड़ान सेवा कर दी है। यात्रियों को अपनी उड़ान भरने से पहले और भारत पहुंचने के बाद ब्रिटेन में आरटी-पीसीआर परीक्षण से गुजरना होगा।













Updated : 12 Oct 2021 11:04 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top