Home > देश > एलओसी पार कर पीओके से भारत पहुंची दो लड़कियां

एलओसी पार कर पीओके से भारत पहुंची दो लड़कियां

एलओसी पार कर पीओके से भारत पहुंची दो लड़कियां
X

नईदिल्ली। भारतीय ​​सेना ने पाकिस्तान​ की सीमा पर ​​​​पुंछ जिले के खारी सेक्टर में सरला पोस्ट के पास एलओसी से भारत में घुसपैठ कर​ने वाली दो नाबालिग लड़कियों को पकड़ा है​​।​ पीओके की दो लड़कियों ने ​रविवार सुबह अनजाने में भारतीय क्षेत्र में प्रवेश किया था। ​उनकी सुरक्षित वापसी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं​​। ​​ ​

​​​जम्मू के रक्षा ​प्रवक्ता ​ने बताया कि ​पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर ​के कहुटा जिले ​के ​अब्बासपुर​ गांव निवासी ​17 साल की लाईबा ज़बैर और सना ज़बैर (13 वर्ष)​ अनजाने में सीमा पार करके भारतीय क्षेत्र में आ गईं​​​​।​ सीमा पर तैनात सेना के जवानों की नजर जब उन पर पड़ी तो अपने कब्जे में लेकर पूछताछ की​।​ ​हमारे सैनिकों ने ​पूर्ण संयम बरत​ते हुए किशोरियों को किसी भी तरह के नुकसान से बचाने के लिए ​उनके सीमा पार करने ​​का पता लगाया।​ जांच-पड़ताल में पता चला ​कि इन लड़कियों ने ​​​पुंछ जिले के खारी सेक्टर में सरला पोस्ट के पास ​से बॉर्डर क्रास किया है​।​ सेना ने अब उनकी सुरक्षित वापसी ​के लिए ​प्रयास ​शुरू कर दिए ​हैं​।

Updated : 12 Oct 2021 11:09 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top