Home > देश > पंजाब में आप ने घर बैठाएं कांग्रेस और शिरोमणि अकाली के कई दिग्गज, बादल-सिद्धू-कैप्टन-चन्नी हारे

पंजाब में आप ने घर बैठाएं कांग्रेस और शिरोमणि अकाली के कई दिग्गज, बादल-सिद्धू-कैप्टन-चन्नी हारे

पंजाब में आप ने घर बैठाएं कांग्रेस और शिरोमणि अकाली के कई दिग्गज, बादल-सिद्धू-कैप्टन-चन्नी हारे
X

चंडीगढ़। पंजाब में गुरुवार को घोषित हुए चुनाव परिणाम में प्रदेश की राजनीति के कई दिग्गज घर बैठने को मजबूर हो गए हैं। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की तरह नए चेहरों पर दांव लगाया और जनता ने उन्हें हाथों-हाथ उठा लिया।

प्रकाश सिंह बादल हारे -

पंजाब की राजनीति में बाबा बोहड़ के नाम से प्रसिद्ध पांच बार मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल 11 हजार 396 वोट के अंतर से चुनाव हार गए हैं। बादल को आम आदमी पार्टी के गुरमीत सिंह ने हराया है।

कांग्रेस के दोनों सीएम हारे

पंजाब में दो बार मुख्यमंत्री रहे कैप्टन अमरिंदर सिंह भी इस बार चुनाव हार गए हैं। पटियाला शहरी उनका गृह क्षेत्र है। उन्होंने चुनाव से कुछ माह पहले कांग्रेस छोड़ कर नई पार्टी का गठन किया था भाजपा के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ रहे कैप्टन अमरिंदर सिंह को आम आदमी पार्टी के अजीत पाल सिंह ने करीब 20 हजार वोटों से हराया है।

मुख्यमंत्री चन्नी चुनाव हारे -

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी चमकौर साहिब तथा भदौड़ हलके से चुनाव लड़े थे। चन्नी दोनों सीटों से चुनाव हार गए हैं और दोनों ही सीटों पर आम आदमी पार्टी ने उन्हें हराया है। वह कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद मुख्यमंत्री बने थे।कांग्रेस में चल रही आंतरिक कलह से वह पार्टी को उभार पाने में असमर्थ रहे और पार्टी के साथ वह अपनी दोनों सीटों पर हार गए है।

नवजोत सिद्धू और बिक्रमजीत मजीठिया हारे -

पंजाब की सबसे हॉट सीट रही अमृतसर पूर्वी से अकाली दल व कांग्रेस के दोनों दिग्गज चुनाव हार गए हैं। इस सीट पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रमजित सिंह मजीठिया के बीच मुख्य मुकाबला माना जा रहा था। लेकिन आप उम्मीदवार ने जीत दर्ज कर सभी को चौंका दिया।

सोनू सूद की बहन हारी -

कोरोनाकाल में जरूरतमंदों को सहायता देने से चर्चा में आए फिल्म अभिनेता सोनू सूद की बहन भी चुनाव हार गई है। मोगा विधानसभा हलके में कांग्रेस ने सोनू सूद की बहन मालविका सूद पर दांव खेला। पूरा चुनाव प्रचार अभियान सोनू सूद ने संभाला हुआ था लेकिन इसके बावजूद उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा है।

सुखबीर बादल हारे -

अकाली दल के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार एवं पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल अपने पारंपरिक हलके जलालाबाद में ही घिर गए। सुखबीर बादल ने लोकसभा सांसद होने के बावजूद जलालाबाद से विधानसभा चुनाव लड़ा और हार गए। पंजाब के चर्चित चेहरों में से एक पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भी इस चुनाव में हार गई हैं।

Updated : 15 March 2022 10:12 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top