Home > देश > शुभेंदु के गढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं पर टीएमसी ने किया हमला, कई घायल

शुभेंदु के गढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं पर टीएमसी ने किया हमला, कई घायल

शुभेंदु के गढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं पर टीएमसी ने किया हमला, कई घायल
X

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले सियासत गर्माई हुई है।यहां भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच पथराव और झड़पें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। आज फिर भाजपा नेता शुभेंदु के गढ़ रामनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं पर पथराव हुआ। हमले में कई कार्यकर्ता घायल हो गएकार्यकर्ताओं भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि हमले में गोली चलने से एक व्यक्ति को गोली लगी है। टीएमसी कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा कार्यकर्ताओं पर उनकी पार्टी कार्यालय पर पथराव करने का आरोप लगाया है।

दरअसल, मंगलवार को भाजपा ने क्षेत्र में "और नहीं अन्याय" कार्यक्रम आयोजित किया था। भाजपा का आरोप है कि इस दौरान तृणमूल कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला किया था। इस हमले के बाद भाजपा ने कल रात में ही रामनगर में सड़क जाम कर दिया। आज बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुबह इलाके में मार्च किया। इसी बीच तृणमूल कार्यकर्ताओं ने जुलूस पर हमला दिया। भाजपा ने दावा किया कि उसके 7-8 कार्यकर्ता घायल हुए हैं। क भाजपा कार्यकर्ता के सिर में गोली लगी और कई अन्य घायल हो गए है। बताया गया कि उसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी तृणमूल पार्टी कार्यालय को निशाना बनाकर पथराव किया। वहीँ तृणमूल कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला किया और उनके दफ्तर पर पथराव किया है।

Updated : 12 Oct 2021 11:07 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top