Home > देश > अडानी समूह को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, कहा - आरोपों की हो जांच

अडानी समूह को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, कहा - आरोपों की हो जांच

हिंडनबर्ग रिसर्च ने एक रिपोर्ट में अडानी समूह पर शेयरों में गड़बड़ी करने सहित अकाउंटिंग फ्रॉड का आरोप लगाया है

अडानी समूह को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, कहा - आरोपों की हो जांच
X

नईदिल्ली। अमेरिकी कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च ने अडानी समूह पर शेयरों में गड़बड़ी और अकाउंटिंग फ्रॉड का आरोप लगाया। इस मुद्दे पर कांग्रेस ने जांच की मांग की है।कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस मांग करती है कि अडानी समूह पर लगे आरोपों की जांच भारतीय रिजर्व बैंक और भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड जैसे संस्थान करें ताकि सच सामने आ सके।

रमेश ने कहा कि वैसे तो एक राजनीतिक दल को ऐसे मामलों पर प्रतिक्रिया नहीं देनी चाहिए, लेकिन लगातार कांग्रेस से इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देने को कहा जा रहा है। ऐसे में पार्टी मामले की जांच की मांग करती है। रमेश ने कहा कि अडानी समूह पर गंभीर आरोप लगे हैं। इन आरोपों को आसानी से खारिज नहीं किया जा सकता है। इसकी जांच होनी ही चाहिए।

उल्लेखनीय है कि अमेरिकी कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च ने एक रिपोर्ट में अडानी समूह पर शेयरों में गड़बड़ी करने सहित अकाउंटिंग फ्रॉड का आरोप लगाया है। रिपोर्ट जारी होने के दो दिन बाद यानी गुरुवार को अडानी समूह ने एक बयान जारी करते हुए कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी थी। अडानी ग्रुप के लीगल मामलों के प्रमुख जतिन जलुंधवाला ने कहा था कि हिंडनबर्ग ने गलत इरादे से बिना कोई शोध और पूरी जानकारी के समूह के खिलाफ 24 जनवरी, 2023 को रिपोर्ट प्रकाशित की। इससे अडानी ग्रुप, हमारे शेयरधारकों एवं निवेशकों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। जलुंधवाला ने कहा था, हम हिंडनबर्ग की इन हरकतों से काफी परेशान हैं। हम हिंडनबर्ग के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई पर विचार कर रहे हैं।

Updated : 27 Jan 2023 1:53 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश वेब डेस्क

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Share it
Top