Home > देश > कोरोना के खिलाफ लड़ाई में भारत के लिए अगले 2-3 हफ्ते काफी महत्वपूर्ण : केन्द्री स्वास्थ्य मंत्री

कोरोना के खिलाफ लड़ाई में भारत के लिए अगले 2-3 हफ्ते काफी महत्वपूर्ण : केन्द्री स्वास्थ्य मंत्री

कोरोना के खिलाफ लड़ाई में भारत के लिए अगले 2-3 हफ्ते काफी महत्वपूर्ण : केन्द्री स्वास्थ्य मंत्री
X

नई दिल्ली। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में भारत ने दूसरी बार लॉकडाउन को बढ़ाकर से 3 मई तक कर दिया है। इस बीच केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई खासकर भारत के लिए अगले 2-3 हफ्ते काफी महत्वपूर्ण रहने वाले हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्ष वर्धन ने बुधवार को कहा, "भारत दुनियाभर के उन पहले देशों रहा है जिन्होंने चीन में कोरोना वायरस मरीज के किए जा रहे इलाज को लेकर 7 जनवरी की पहली खबर पर ही सतर्क हो गया था। हमने 8 जनवरी को विशेषज्ञों के साथ इस पर बैठक शुरू कर दी थी। 17 जनवरी को हेल्थ एडवाइजरी जारी कर दी गई थी।"

हर्ष वर्धन ने आगे कहा, "भारत में ऐसे करीब 400 जिले हैं जहां पर कोरोना संक्रमण के एक भी केस नहीं आया। हम उन जगहों पर पहचान करने में सक्षम रहे कि किन जगहों पर यह वायरस है।"

केन्द्री स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, "बिहार में अभी बहुत ज्यादा समस्या नहीं है लेकन महाराष्ट्र खासकर मुंबई और कर्नाटक में यह समस्या है। लेकिन, मैं तीनों सचिवों का विश्वास देखकर खुश था और खासकर महाराष्ट्र के सचिव का जिन्होंने विश्वास के साथ कहा कि हम इसे संभाल लेंगे।"

देश में कोरोना वायरस के मामले 12 हजार के करीब पहुंच गए हैं। भारत में कोविड 19 मरीजों की संख्या 11933 हो गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार संक्रमित मामले 10197 हैं जिनमें से 1344 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक देश में 392 मरीजों की मौत के मामले सामने आ चुके हैं। वहीं दुनिया भर में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या आधिकारिक रूप से 20 लाख पार कर गई है।

एएफपी ने यह जानकारी बुधवार को अंतरराष्ट्रीय समयानुसार सुबह दस बजे तक आधिकारिक स्रोतों से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर दी। इसके मुताबिक दुनियाभर में कुल संक्रमितों की संख्या 20, 00,576 है जिनमें से 1,26,871 लोगों की मौत हुई है। कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित यूरोप महाद्वीप है जहां 85,271 मौतें हुई हैं। वहीं अमेरिका में सबसे तेजी से संक्रमण फैला है और यहां कुल संक्रमितों की संख्या 6,09,240 तक पहुंच गई हैं जिनमें से 26,033 लोगों की मौत हो चुकी है।

Updated : 15 April 2020 3:41 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top