Home > देश > मुसलमानों को राम मंदिर के लिए धन जुटाने के लिए आगे आना चाहिये : तस्लीमा नसरीन

मुसलमानों को राम मंदिर के लिए धन जुटाने के लिए आगे आना चाहिये : तस्लीमा नसरीन

दिग्विजय सिंह ने दान किये एक लाख

मुसलमानों को राम मंदिर के लिए धन जुटाने के लिए आगे आना चाहिये : तस्लीमा नसरीन
X

नईदिल्ली। बांग्लादेश मूल की लेखिका तसलीमा नसरीन ने मुसलमानों से राम मंदिर निर्माण के लिए दान देने के लिए कहा। अपने बयानों की वजह से सुर्ख़ियों में बने रहने वाली बंगलादेशी लेखिका इस ट्वीट के बाद एक बार फिर सुर्ख़ियों में आ गई है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा की अयोध्या में राम मंदिर के लिए कई मुसलमान वीएचपी के अभियान में दान दे रहे हैं। मुसलमानों को मंदिर के लिए धन जुटाने के लिए आगे आना चाहिए। फैजाबाद के मूल निवासी वसी हैदर और शाह बानो ने 12 हजार रुपये और 11 हजार रुपये का दान दिया। इकबाल अंसारी ने कहा कि कि मैं राम मंदिर के लिए निश्चित रूप से दान दूंगा। अगर मुस्लिम दान करते हैं, तो इससे हिंदू-मुस्लिम सद्भाव मजबूत होगा और हिंदुओं के साथ उनके संबंध मजबूत होंगे।

इससे पहले उन्होंने कहा था भारत के अधिकांश हिंदू चाहते हैं कि राम मंदिर का निर्माण हो, इसलिए इसे बनने दें। मुसलमानों की तरह उन्हें भी पूरी तरह से धार्मिक और कट्टरपंथी होने का अधिकार है। इसके साथ ही उन्होंने हिन्दुओं को संबोधित करते हुए कहा था यदि आप एक हिंदू हैं, तो आपको धर्मनिरपेक्ष होना चाहिए, यह आवश्यक नहीं है।

दिगविजय सिंह ने दिए एक लाख रूपए -

राम मंदिर निर्माण के लिए राष्ट्रीय स्तर पर धन संग्रह अभियान चलाया जा रहा है। कई नेता, उद्योगपति एवं आमजन इस अभियान में राशि दान कर रहे है। इसी कड़ी में मप्र से राज्यसभा सांसद और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भी आज मंदिर निर्मण के लिए दान दिया है। उन्होंने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नाम 1 लाख 11 हजार 111 रूपए की धनराशि का चेक दिया है।








Updated : 12 Oct 2021 11:04 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top