Home > देश > स्टालिन ने 37 नेताओं से भारतीय सामाजिक न्याय संघ में शामिल होने की अपील की, जानिए क्या है

स्टालिन ने 37 नेताओं से भारतीय सामाजिक न्याय संघ में शामिल होने की अपील की, जानिए क्या है

स्टालिन ने 37 नेताओं से भारतीय सामाजिक न्याय संघ में शामिल होने की अपील की, जानिए क्या है
X

चेन्नई। तमिलनाडु मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने भाजपा के खिलाफ विपक्षी दलों को एकजुट होने का आह्वान करते हुए कहा है कि हमारा देश खतरे में हैं। उन्होंने भाजपा विरेोधी दलों को पत्र लिखकर समानता और न्याय के लिए राष्ट्रीय स्तर पर एकजुट होने का आग्रह किया है।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित 36 अन्य दलों के नेताओं को लिखे पत्र में स्टालिन ने कहा, "हमारा अद्वितीय, विविध, बहु-सांस्कृतिक संघ (देश) कट्टरता और धार्मिक आधिपत्य के खतरे में है। इन ताकतों से तभी लड़ा जा सकता है जब समानता, स्वाभिमान और सामाजिक न्याय में विश्वास रखने वाले सभी एक हो जाएं।"

इन नेताओं को लिखा पत्र -

स्टालिन की 37 नेताओं की सूची में सोनिया गांधी, लालू प्रसाद यादव, फारूक अब्दुल्ला, शरद पवार, ममता बनर्जी, डी राजा, सीताराम येचुरी, एन चंद्रबाबू नायडू, अरविंद केजरीवाल, महबूबा मुफ्ती, चंद्रशेखर राव, उद्धव ठाकरे, अखिलेश यादव और राज ठाकरे शामिल हैं। इस सूची में राज्य में उनकी प्रतिद्वंदी पार्टी अन्नाद्रमुक के ओ पनीरसेल्वम और पीएमके के संस्थापक एस रामदास भी हैं।

सामाजिक न्याय संघ -

स्टालिन ने पत्र में कहा कि हमें उसी दृढ़ विश्वास और उद्देश्य के साथ एकजुट होना चाहिए जैसा हमने मंडल आयोग की स्थापना के लिए किया था।उल्लेखनीय है कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर अपने भाषण में स्टालिन ने अखिल भारतीय सामाजिक न्याय संघ की शुरुआत करने की घोषणा की थी।पत्र में स्टालिन ने भरोसा दिलाया है कि सामाजिक न्याय संघ में सभी राज्यों के पिछड़े वर्गों के नेताओं का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाएगा।

Updated : 2 Feb 2022 12:50 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top