Home > देश > स्विट्जरलैंड ने भारत को कुछ ऐसे किया सलाम, प्रधानमंत्री ने कहा - COVID-19 के खिलाफ हम साथ हैं

स्विट्जरलैंड ने भारत को कुछ ऐसे किया सलाम, प्रधानमंत्री ने कहा - COVID-19 के खिलाफ हम साथ हैं

स्विट्जरलैंड ने भारत को कुछ ऐसे किया सलाम, प्रधानमंत्री ने कहा - COVID-19 के खिलाफ हम साथ हैं
X

दिल्ली। पूरी दुनिया जब कोरोना वायरस महामारी से जुझ रही है, उसी समय भारत ने इस महामारी से लड़ने के लिए एक नई राह दुनिया को दिखाई है। तमाम देश कई तरह के कदम उठा रहे हैं, लेकिन वे नाकाम साबित हो रहे हैं, पर भारत सरकार के फैसलों की दुनियाभर में तारीफ हो रही है। भारत की इस सफलता को समर्पित करते हुए स्विस आल्प्स के मैटरहॉर्न पर्वत को भारतीय तिरंगे का रंग दिया गया। इसके जरिए कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ भारत के प्रयासों से दुनियाभर में जगी उम्मीद और जज्बे को सलाम किया गया है।

कोरोना वायरस से निपटने में भारत के साथ एकजुटता प्रदर्शित करते हुए स्विटजरलैंड ने प्रसिद्ध मैटरहॉर्न पर्वत पर रोशनी की मदद से भारतीय झंडे को दर्शाया है. इसके जरिए प्रत्येक भारतीय को कोरोना से जीतने की उम्मीद और जज्बे का संदेश दिया गया है. यह तस्वीरें आने के बाद भारतीय लगातार ट्विटर पर स्विट्जरलैंड का शुक्रिया अदा कर रहे हैं।

स्विटजरलैंड में भारतीय दूतावास के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए मोदी ने लिखा, ''दुनिया कोविड-19 के खिलाफ मिलकर लड़ाई लड़ रही है. मानवता निश्चित रूप से इस महामारी से उबर आयेगी.

स्विटजरलैंड के जाने-माने लाइट आर्टिस्ट गेरी हॉफस्टेटर ने 14,690 फुट ऊंचे पहाड़ पर तिरंगा रोशन कर दिया है. पर्यटन संगठन जरमैट मैटरहॉर्न ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, 'दुनिया में सबसे अधिक आबादी वाले देशों में से एक भारत कोरोना संकट से पीड़ित है. इतने बड़े देश में चुनौतियां बहुत बड़ी हैं. मैटरहॉर्न पर्वत पर भारतीय ध्वज हमारी एकजुटता को व्यक्त करने के साथ ही सभी भारतीयों को आशा और शक्ति प्रदान करता है.'

स्विट्जरलैंड में भारतीय दूतावास ने ट्वीट में कहा कि कोविड-19 के खिलाफ भारतीयों के साथ एकजुटता दिखाते हुए 1000 मीटर से बड़े आकार का भारतीय ध्वज स्विटजरलैंड के जरमैट में मैटरहार्न पर्वत पर प्रदर्शित किया गया. इस भावना के लिए जरमैट पर्यटन का दिल से शुक्रिया.

आपको बता दें कि इस पहाड़ पर बीते 24 मार्च से ही कोरोना महामारी के खिलाफ दुनिया की एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए हर दिन अलग-अलग देशों के झंडों को दर्शाती रोशनी की जा रही है. बुधवार को इस पहाड़ पर स्विटजरलैंड, अमेरिका, ब्रिटेन, इटली और स्विस क्षेत्र टिसिनो के झंडों को दर्शाती रोशनी बिखेरी गई थी।

Updated : 18 April 2020 4:31 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Amit Senger

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top