Home > देश > सुशील चंद्रा ने संभाला मुख्य चुनाव आयुक्त का पदभार

सुशील चंद्रा ने संभाला मुख्य चुनाव आयुक्त का पदभार

सुशील चंद्रा ने संभाला मुख्य चुनाव आयुक्त का पदभार
X

नईदिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने मंगलवार को भारत के 24वें मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया। वरिष्ठतम चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने सुनील अरोड़ा का स्थान लिया, जिनका कार्यकाल कल समाप्त हो गया था।

चंद्रा को 2019 में चुनाव आयोग में शामिल किया गया था। उनके मुख्य चुनाव आयुक्त के तौर पर कार्यकाल के दौरान उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा, उत्तराखंड और मणिपुर में चुनाव होंगे। वहीं चुनाव आयुक्त रहते हुए उनके अंतर्गत 10 राज्यों में चुनाव हुए हैं और नामांकन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन हुई है। चुनाव आयुक्त से पहले केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के अध्यक्ष थे।

Updated : 12 Oct 2021 10:46 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top