अयोध्या : अशोक वाटिका का पत्थर लेकर रामलला के दरबार पहुंचे श्रीलंका के राजदूत

X
By - Swadesh News |28 Oct 2021 3:37 PM IST
Reading Time: अयोध्या/वेब डेस्क। अशोक वाटिका का पत्थर लेकर श्रीलंका के राजदूत दो मंत्रियों के साथ अयोध्या में राम लला के दरबार पहुंचे। यहां पर उनका स्वागत अयोध्या के राजा विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र एवं ट्रस्ट के महामंत्री ने किया।
श्रीलंका के राजदूत ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय के नेतृत्व में रामलला दरबार में शिला को समर्पित किया। गुरुवार की दोपहर रामलला दर पर पहुंचे सभी लोगों ने रामलला की आरती उतारी। इस अवसर पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा, सांसद लल्लू सिंह, नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, अयोध्या के वरिष्ठ संत समाज भी शामिल रहे।
Tags
Next Story
