Home > देश > वाइस एडमिरल एसआर सरमा भारतीय नौसेना के सामग्री प्रमुख नियुक्त

वाइस एडमिरल एसआर सरमा भारतीय नौसेना के सामग्री प्रमुख नियुक्त

रिटायर हुए ​वाइस एडमिरल जीएस पब्बी से सामग्री विभाग का कार्यभार लिया

वाइस एडमिरल एसआर सरमा भारतीय नौसेना के सामग्री प्रमुख नियुक्त
X

नईदिल्ली। वाइस एडमिरल एसआर ​​सरमा ने भारतीय नौसेना के ​​सामग्री विभाग के प्रमुख के रूप में पदभार ग्रहण किया है। वाइस एडमिरल बेंगलु​​रु से कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और नेवल हायर कमांड कोर्स के विशिष्ट छात्र रहे हैं।​ ​अपने शानदार करियर के दौरान साढ़े तीन दशकों ​​में उन्होंने भारतीय नौसेना के जहाजों विंध्यगिरि, राणा, कृष्णा और मैसूर में विभिन्न क्षमताओं में काम किया है।

​​​वाइस एडमिरल​ ​सरमा ​को मुंबई और विशाखापत्तनम में नौसेना पोतगाहों और वेपंस एंड इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम इंजीनियरिंग एस्टाब्लिशमेंट, उन्नत सामरिक पोत कार्यक्रम और नई दिल्ली स्थित नौसेना मुख्यालय में विविध और चुनौतीपूर्ण पदों पर काम करने का अनुभव है।फ्लैग ऑफिसर के रूप में वाइस एडमिरल एसआर सरमा ने नौसेना मुख्यालय में सामग्री (आईटी और सिस्टम) विभाग में सहायक प्रमुख, नौसेना पोतगाह, विशाखापट्टनम में एडमिरल अधीक्षक, मुख्य कर्मचारी अधिकारी, मुख्यालय ईएनसी, विशाखापट्टनम में महानिदेशक नौसेना परियोजना, मुख्यालय एटीवीपी में कार्यक्रम निदेशक और नौसेना मुख्यालय में युद्धपोत उत्पादन और अधिग्रहण विभाग में नियंत्रक के रूप में काम किया है।

वाइस एडमिरल एसआर सरमा को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए अति विशिष्ट सेवा पदक और विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया। उन्हें 1994 में लेफ्टिनेंट वीके जैन स्वर्ण पदक से भी सम्मानित किया गया है।नौसेना में सबसे वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी के रूप में वाइस एडमिरल एसआर सरमा सभी इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक, हथियर और जहाजों तथा पनडुब्बियों के लिए आईटी से संबंधित उपकरण एवं प्रणाली के रख-रखाव प्रबंधन और प्रमुख समुद्री तथा तकनीकी बुनियादी ढांचे के निर्माण के प्रभारी होंगे।​ ​उन्होंने ​​वाइस एडमिरल जीएस पब्बी की जगह ली है जो लगभग चार दशकों के शानदार नौसेना करियर के पूरा होने पर सेवा निवृत्त हुए हैं।

Updated : 4 Sep 2020 1:21 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top