Home > देश > सोनिया गांधी शिमला पहुंची, प्रियंका गांधी के घर रुकेंगी

सोनिया गांधी शिमला पहुंची, प्रियंका गांधी के घर रुकेंगी

सोनिया गांधी शिमला पहुंची, प्रियंका गांधी के घर रुकेंगी
X

शिमला। पंजाब में सियासी उठापठक और नए सीएम के चयन के बाद कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी छुट्टियां मनाने सोमवार को शिमला पहुंच गई हैं। दिल्ली से चंडीगढ़ तक वे हवाई जहाज से पहुंची। चंडीगढ़ से शिमला वाया सड़क मार्ग आई।

सुबह 10:45 बजे सोनिया गांधी का काफिला शिमला से गुजरा और 11:05 बजे छराबड़ा पहुंचा। होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल में रुकने के बजाए वे अपनी बेटी प्रियंका वाड्रा के घर पर ही रुकेंगी। पंजाब में राजनीतिक घटनाक्रम का पूरा फीडबैक अब वे शिमला से ही लेंगी। सोनिया गांधी के आने से हिमाचल प्रदेश में पुलिस प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। फोरलन कार्य के चलते बीच-बीच में सोनिया गांधी का काफिला जाम में भी फंसा।

प्रियंका गांधी अपने पति रॉबर्ट वाड्रा और बच्चों के साथ शिमला में पहले से मौजूद हैं। प्रियंका का शिमला में तीन दिनों तक रुकने का कार्यक्रम है। वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए पुलिस ने छराबड़ा में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया है। प्रियंका के घर के आसपास सुरक्षा के मद्देनजर जवानों की तैनाती कर दी गई है। राजधानी शिमला में पिछले सप्ताह से लेकर वीवीआईपी मूवमेंट बढ़ी हुई है।

Updated : 12 Oct 2021 10:04 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top