Home > देश > G-23 नेताओं को मनाने की कोशिश तेज, सोनिया गांधी से मिले समूह के 3 नेता

G-23 नेताओं को मनाने की कोशिश तेज, सोनिया गांधी से मिले समूह के 3 नेता

G-23 नेताओं को मनाने की कोशिश तेज, सोनिया गांधी से मिले समूह के 3 नेता
X

नईदिल्ली। कांग्रेस ने नाराज चल रहे समूह (जी-23) के सदस्यों को मनाने का सिलसिला कांग्रेस ने शुरु कर दिया है। कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व लगातार इन नेताओं से संवाद कर रहा है।

कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से जी-23 के तीन सदस्य आनंद शर्मा, मनीष तिवारी और विवेक तन्खा उनके आवास 10 जनपथ पर मिलने पहुंचे। इससे पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह भी वहां पहुंचे थे।सूत्रों का कहना है कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद पार्टी नेतृत्व अपने नेताओं से लगातार संवाद कर रहा है। जिससे पार्टी को मजबूत बनाया जा सके। बीते दिनों जी-23 के सदस्य गुलाम नबी आजाद ने भी सोनिया गांधी से मुलाकात की थी।

हार के बाद समीक्षा

बता दें की सोनिया गांधी ने पांचों राज्यों में मिली हार के बाद कांग्रेस पार्टी की शीर्ष नीति निर्धारण इकाई कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) के साथ बैठक कर हार की समीक्षा की थी। बीते दिनों सोनिया गांधी ने पंजाब के कांग्रेस सांसदों से भी संवाद किया था।

प्रदेशाध्यक्षों से लिया इस्तीफा -

उल्लेखनीय है कि बीते दिनों पांच राज्यों में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है। जिसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने पांचों चुनावी राज्य उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर के पार्टी अध्यक्षों से इस्तीफा ले लिया था।

Updated : 22 March 2022 11:32 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top