Home > देश > सोनिया गांधी का 74वां जन्मदिन आज, प्रधानमंत्री मोदी सहित नेताओं ने दी बधाई

सोनिया गांधी का 74वां जन्मदिन आज, प्रधानमंत्री मोदी सहित नेताओं ने दी बधाई

सोनिया गांधी का 74वां जन्मदिन आज, प्रधानमंत्री मोदी सहित नेताओं ने दी बधाई
X

नईदिल्ली। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी बुधवार को 74 साल की हो गईं। उनके जन्मदिन पर पार्टी के कई नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। हालांकि, सोनिया गांधी ने पहले ही अपना जन्मदिन नहीं मनाने की बात कही है। उन्होंने देश में कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन और कोरोना वायरस की स्थिति को देखते हुए यह फैसला लिया है।

पीएम ने दी बधाई -

उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित देश भर के नेताओं ने जन्मदिन की बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने बधाई देते हुए लिखा कि सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई। भगवान उन्हें लंबी उम्र दे और स्वस्थ रखे।

कांग्रेस नेताओं ने दी शुभकामना -

वहीँ कांग्रेस पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, 'कुशल नेतृत्व, सरलता व सद्भाव के पथ पर चल कर राष्ट्रीय गौरव व मर्यादाओं की कसौटी पर व्यक्तिगत क़ुर्बानी दे खरी उतरने वाली नेता, श्रीमती सोनिया गांधी के जन्मदिवस पर शुभकामनाएं।' महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुष्मिता देव ने कहा, "मेरी आदर्श, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी जी को मेरी शुभकामनाएं। राष्ट्र के लिए उसकी शक्ति, दृढ़ विश्वास और प्रतिबद्धता अनुकरणीय है। उसकी सफलता, अच्छे स्वास्थ्य और ढेर सारी खुशियों की कामना करें।"

सचिन पायलट ने दी बधाई -

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सोनिया गांधी जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उनके कुशल नेतृत्व में देश एवं पार्टी को जो मार्गदर्शन मिला है वो हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।उल्लेखनीय है कि पिछले साल भी सोनिया गांधी ने देश के विभिन्न हिस्सों में महिलाओं के साथ दुष्कर्म की बढ़ती हुई घटनाओं को देखते हुए जन्मदिन न मनाने का फैसला लिया था।

Updated : 12 Oct 2021 11:08 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top