Home > देश > यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 2020 को लेकर थरूर ने केंद्रीय मंत्री को किया ट्वीट, पूछी ये बात

यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 2020 को लेकर थरूर ने केंद्रीय मंत्री को किया ट्वीट, पूछी ये बात

यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 2020 को लेकर थरूर ने केंद्रीय मंत्री को किया ट्वीट, पूछी ये बात
X

नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की प्रारंभिक परीक्षा 2020 को लेकर उम्मीदवारों के मन में चल रही चिंताओं पर आज कांग्रेस के दिग्गज नेता शशि थरूर ने एक ट्वीट किया।

उन्होंने केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह को टैग करते हुए लिखा, 'हर साल करीब 9 लाख छात्र यूपीएससी परीक्षा में भाग लेते हैं जिससे कि वह देश की सम्मानित सिविल सर्विस ज्वाइन कर सकें। लेकिन उम्मीदवारों को अभी तक कुछ भी पता नहीं है कि 31 मई को आयोजित होने वाली परीक्षा आगे पढ़ेगी या स्थगित की जाएगी।' उन्होंने केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह से कहा कि कृपया स्पष्ठ करें।

आपको बता दें कि लॉकडाउन के चलते देशभर में प्रतियोगी परीक्षाएं स्थगित हैं। लेकिन क्या मई में होने वाली परीक्षाएं अपने तय समय पर हो पाएंगी या उनके शेड्यूल में कोई बदलाव होगा इस बारे में अभी तक किसी भी संस्था की ओर स्पष्ठ नहीं किया गया। हालांकि माना जा रहा है कि 14 दिन का लॉकडाउन 14 अप्रैल को खत्म हो रहा है। और यदि राज्यों की अपील पर अमल करते हुए केंद्र सरकार ने और दो हफ्तों का लॉकडाउन बढ़ाया तो यह अप्रैल अंत तक समाप्त हो जाएगा। ऐसे में उम्मीद है कि मई से सभी शैक्षिक संस्थान और प्रतियोगी परीक्षाएं आयोजित कराने वाली संस्थाए अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार काम करने लगेंगी।

यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020 के लिए आवेदन की प्रक्रिया 12 फरवरी से 3 मार्च तक चली थी। इस परीक्षा के माध्यम से भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) सहित अन्य अखिल भारतीय सेवाओं के लिए अफसरों का चयन किया जाएगा। इसके जरिए कुल 796 भर्तियां होंगी। इनमें 24 रिक्तियां दिव्यांगों के लिए आरक्षित हैं। सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा की संभावित तिथि 31 मई 2020 है।

यूपीएससी सिविल सेवा के जरिए इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज (आईएएस), भारतीय पुलिस सर्विसेज (आईपीएस) और भारतीय फॉरेन सर्विसेज (आईएफएस), रेलवे ग्रुप ए (इंडियन रेलवे अकाउंट्स सर्विस), इंडियन पोस्टल सर्विसेज, भारतीय डाक सेवा, इंडियन ट्रेड सर्विसेज सहित अन्य सेवाओं के लिए चयन किया जाता है।

Updated : 11 April 2020 3:10 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top