ध्यानचंद खेल रत्न से सम्मानित हुए शरत कमल, इन..खिलाड़ियों को मिला अर्जुन अवार्ड

नईदिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को यहां राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में टेबल टेनिस के दिग्गज अचंत शरत कमल को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार-2022 से सम्मानित किया।राष्ट्रपति ने शतरंज खिलाड़ी आर प्रागनानंदा, बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय और महिला मुक्केबाज निखत जरीन, फील्ड एथलीट एल्डहोज पॉल और अविनाश सेबल सहित 25 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अलावा सात कोचों को द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित किया।
पुरस्कारों में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार-2022, द्रोणाचार्य पुरस्कार-2022, अर्जुन पुरस्कार-2022, ध्यानचंद पुरस्कार-2022, तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार-2021, राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार-2022 और मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी-2022 शामिल है।
मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार-
राष्ट्रपति ने टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल अचंता को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार-2022 से सम्मानित किया।
द्रोणाचार्य अवार्ड-
क्रिकेट कोच दिनेश जवाहर लाल, फुटबॉल कोच विमल प्रफुल्ला घोष, कुश्ती कोच राज सिंह, तीरंदाजी कोच जीवनजोत सिंह तेजा, मुक्केबाजी कोच मोहम्मद अली क़मर, पैरा शूटिंग कोच सुमा सिद्धार्थ शिरूर और कुश्ती कोच सुजीत मान को द्रोणाचार्य पुरस्कार प्रदान किया गया।
अर्जुन अवार्ड-
सीमा पुनिया (एथलेटिक्स), एल्डहोज पॉल (एथलेटिक्स), अविनाश मुकुंद साबले (एथलेटिक्स), लक्ष्य सेन (बैडमिंटन), एचएस प्रणय (बैडमिंटन), अमित (बॉक्सिंग), निकहत ज़रीन (बॉक्सिंग), भक्ति प्रदीप कुलकर्णी (शतरंज), आर प्रज्ञाननंधा (शतरंज), दीप ग्रेस एक्का (हॉकी), शुशीला देवी (जूडो), साक्षी कुमारी (कबड्डी), नयन मोनी सैकिया (लॉन बाउल), सागर कैलास ओवलकर (मल्लखंब), एलावेनिल वलारिवन (निशानेबाजी), ओमप्रकाश मिथरवल (निशानेबाजी), श्रीजा अकुला (टेबल टेनिस), विकास ठाकुर (भारोत्तोलन), अंशु (कुश्ती), सरिता (कुश्ती), परवीन (वुशु), मानसी गिरीशचंद्र जोशी (पैरा बैडमिंटन), तरुण ढिल्लों (पैरा बैडमिंटन), स्वप्निल संजय पाटिल (पैरा स्विमिंग) और जर्लिन अनिका जे (डेफ बैडमिंटन) शामिल हैं।
ध्यानचंद पुरस्कार-
लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए अश्विनी अकुंजी सी (एथलेटिक्स), धर्मवीर सिंह (हॉकी), बी सी सुरेश (कबड्डी) और निर बहादुर गुरुंग (पैरा एथलेटिक्स) को ध्यानचंद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार-
नैना धाकड़ (लैंड एडवेंचर), शुभम धनंजय वनमाली (वाटर एडवेंचर) और गुप्र कैप्टन कुंवर भवानी सिंह सम्याल (लाइफ टाइम अचीवमेंट) को तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार-
राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार 2022: ट्रांसस्टेडिया एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड, कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी और लद्दाख स्की एंड स्नोबोर्ड एसोसिएशन को राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार-2022 से सम्मानित किया गया।
