Home > देश > बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली के सीने में उठा दर्द, अस्पताल में भर्ती

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली के सीने में उठा दर्द, अस्पताल में भर्ती

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली के सीने में उठा दर्द, अस्पताल में भर्ती
X

कोलकाता। भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की एक बार फिर तबीयत बिगड़ गयी है। बुधवार को सीने में दर्द के बाद उन्हें कोलकाता के अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया है।

गांगुली की पत्नी डोना गांगुली ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मंगलवार रात से ही उनके सीने में दर्द हो रहा था। बुधवार दोपहर के समय दर्द और अधिक बढ़ गया था, जिसके बाद डॉक्टरों से संपर्क किया गया। चिकित्सकों ने उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करने की सलाह दी है। जिस पर उन्हें अपोलो में ले भर्ती कराया गया है। इसके बाद थ लेबोरेटरी में हुई जांच में पता चला है कि उन्हें हल्का हार्ट अटैक आया है। हालांकि आज सारा दिन उन्हें चिकित्सकों की निगरानी में रखा जाएगा। गुरुवार को उनका एंजियोग्राम होगा जिसके बाद चिकित्सा शुरू की जाएगी।

गांगुली की पत्नी डोना गांगुली ने बताया है कि मंगलवार को ही सौरभ के सीने में दर्द हो रहा था। बुधवार दोपहर यह दर्द बढ़ गया था जिसके बाद चिकित्सकों ने अस्पताल में भर्ती करने की सलाह दी।उल्लेखनीय है कि इसके पहले 02 जनवरी को उन्हें हल्का हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद वुडलैंड अस्पताल में भर्ती किया गया था। उनकी तीन धमनियों में ब्लॉकेज मिले थे। एक धमनी 90 फ़ीसदी तक ब्लॉक हो गयी थी, जिसमें स्टेन लगाया गया था। कुछ दिन बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी।

Updated : 12 Oct 2021 11:02 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top