Home > देश > संस्कार भारती के अखिल भारतीय महामंत्री अमीरचंद का निधन

संस्कार भारती के अखिल भारतीय महामंत्री अमीरचंद का निधन

संस्कार भारती के अखिल भारतीय महामंत्री अमीरचंद का निधन
X

संस्कार भारती के अखिल भारतीय महामंत्री श्री अमीरचंद जी का फाइल फोटो 

नईदिल्ली/लखनऊ/वेब डेस्क। संस्कार भारती के अखिल भारतीय महामंत्री अमीरचंद का शनिवार देर शाम अरुणाचल प्रदेश के इटानगर में निधन हो गया। वे त्वांग प्रवास पर थे। वे संघ के वरिष्ठ प्रचारक थे। उनके निधन से शोक की लहर है। वे मूलरूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रहने वाले थे।

बलिया जिला मुख्यालय के करीब हनुमानगंज में जन्मे अमीरचंद 1981 में संघ के स्वयंसेवक बने। 1985 में आजमगढ़ में संघ के तहसील प्रचारक बने। 1987 में संस्कार भारती में पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र की जिम्मेदारी मिली। उसके बाद से ही संस्कार भारती के विभिन्न दायित्वों पर रहते हुए वर्तमान में अखिल भारतीय महामंत्री जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे थे।

उन्होंने पूर्वोत्तर भारत में धर्मांतरण के खिलाफ सफल अभियान चलाया। बड़ी संख्या में धर्मांतरण कर चुके हिंदुओं की घर वापसी करायी। अमीरचंद जी आदिवासी बहुल इलाकों में सेवा भाव से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में अपनी अलग पहचान बनायी। वर्तमान में उनका केंद्र दिल्ली था। जहां से पूर्वोत्तर भारत के भ्रमण पर थे।

अरुणाचल प्रदेश के प्रवास के दौरान इटानगर में शनिवार शाम उनका ऑक्सीजन स्तर काफी नीचे चला गया और उन्हें बचाया नहीं जा सका। गांव में उनके बड़े भाई ताराचंद और उनका परिवार अमीरचंद के निधन से काफी दुखी है। परिजनों में शोक व्याप्त है।

वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अमीरचंद के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि 'संस्कार भारती के अखिल भारतीय महामंत्री अमीरचन्द जी का निधन दुखद है। लोक जीवन में राष्ट्रीय मूल्यों के बीजारोपण हेतु वे आजीवन समर्पित रहे। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल विचार परिवार को दुख सहने की शक्ति दे।

Updated : 19 Oct 2021 8:08 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh News

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top