Home > देश > राहुल गांधी का भ्रम से है गहरा रिश्ता, झूठ बोलना ही उनकी आदत है : भाजपा

राहुल गांधी का भ्रम से है गहरा रिश्ता, झूठ बोलना ही उनकी आदत है : भाजपा

राहुल गांधी का भ्रम से है गहरा रिश्ता, झूठ बोलना ही उनकी आदत है : भाजपा
X

नईदिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका और भ्रम का गहरा रिश्ता रहा है। झूठ बोलना, भ्रम फैलाना ये राहुल गांधी की आदत रही है।

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके पास कुछ नया नहीं होता। बार बार एक ही बात, एक ही शब्दावली दोहराना राहुल गांधी की फितरत रही है।पात्रा ने कहा कि आज सुप्रीम कोर्ट के एक निर्णय को लेकर राहुल गांधी ने फिर उन्हीं शब्दों का उच्चारण किया, जो वो हमेशा करते आए हैं। न तो राहुल गांधी और न ही कांग्रेस पार्टी पेगासस विषय को लेकर सुप्रीम कोर्ट गए थे। अदालत में इस विषय पर विस्तृत चर्चा के पश्चात सुप्रीम कोर्ट ने आज अपना फैसला सुनाया है।

उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसले की चर्चा करते हुए कहा कि सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि केंद्र सरकार ने पेगासस विषय पर जो हलफनामा अदालत में दिया है, उसमें स्पष्ट रूप से कहा गया है कि कुछ निहित स्वार्थी तत्वों द्वारा पेगासस मामले में जो मनगढ़ंत बातें फैलाई जा रही हैं, उसे दूर करने के लिए यह आवश्यक है कि एक एक्सपर्ट कमेटी बनाई जाए। आज सुप्रीम कोर्ट ने भी इस बात को संज्ञान लेते हुए एक एक्सपर्ट्स कमेटी बनाई है, जो निष्पक्ष जांच करेगी।

पात्रा ने कहा कि भाजपा सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करती है क्योंकि यह पार्टी सम्पूर्ण रूप से लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास करती है। उन्होंने कहा कि पेगासस मसले पर केंद्रीय सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संसद के पटल पर अपना वक्तव्य दिया था। केंद्रीय मंत्री के वक्तव्य भी हलफनामे के परिशिष्ट में मौजूद है

भाजपा नेता ने सवाल किया कि आखिर राहुल गांधी को अदालत के फैसले पर भरोसा है अथवा नहीं? वे हर विषय को लेकर अदालत जाते हैं। राफेल मुद्दे पर भी राहुल जी अदालत गए थे। अदालत जब भी फैसला सुनाती है, चाहे राम मंदिर का मामला हो या फिर राफेल का या फिर अन्य, कांग्रेस पार्टी, खासकर राहुल गांधी, बेहद अलोकतांत्रिक तरीके से न्यायालय पर हमले करते आई है।

Updated : 27 Oct 2021 5:23 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top