Home > देश > Indian Navy : रियर एडमिरल अरविंदन बने डॉकयार्ड एडमिरल अधीक्षक, संभाला कार्यभार

Indian Navy : रियर एडमिरल अरविंदन बने डॉकयार्ड एडमिरल अधीक्षक, संभाला कार्यभार

Indian Navy : रियर एडमिरल अरविंदन बने डॉकयार्ड एडमिरल अधीक्षक, संभाला कार्यभार
X

नईदिल्ली। रियर एडमिरल केपी अरविंदन को मुंबई में नौसेना डॉकयार्ड का एडमिरल अधीक्षक नियुक्त किया गया है। उन्होंने एक समारोह के दौरान रियर एडमिरल बी शिवकुमार से कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इससे पहले वह पश्चिमी नौसेना कमान के मुख्यालय में मुख्य कर्मचारी अधिकारी (तकनीकी) के रूप में कार्यरत थे।

रियर एडमिरल केपी अरविंदन लोनावला में नेवल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, आईएनएस शिवाजी के पूर्व छात्र हैं। वे नौसैनिक इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम के पहले बैच से उत्तीर्ण हैं और नवंबर 1987 में भारतीय नौसेना में शामिल हुए थे। रियर एडमिरल अरविंदन ने एनआईटीआईई, मुंबई से समुद्री इंजीनियरिंग में बी-टेक डिग्री और औद्योगिक इंजीनियरिंग में एम-टेक की डिग्री हासिल की है।अरविंदन ने 34 वर्षों से अधिक समय के सेवाकाल में कमांड मुख्यालय, प्रशिक्षण प्रतिष्ठानों, समुद्री गैस टरबाइन परीक्षण केंद्र, आईएनएस एक्सिला और नवल डॉकयार्ड, मुंबई में कार्यरत रहने सहित विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियां संभाली हैं। उन्होंने पेट्या श्रेणी के गश्ती पोत, मिसाइल से लैस युद्धक पोत कृपाण और निर्देशित मिसाइल विध्वंसक जहाज राजपूत व रंजीत पर भी कार्य किया है। उनकी हालिया नियुक्तियों में मुख्य रूप से प्रशिक्षण प्रतिष्ठान, आईएनएस शिवाजी का कमांडिंग ऑफिसर और कमोडोर (फ्लीट मेंटेनेंस) भी शामिल है।

उन्होंने पहले असाइनमेंट की जिम्मेदारी चार साल की अवधि के लिए संभाली थी। उन्होंने विमान वाहक पोत विक्रमादित्य और भारतीय नौसेना के पनडुब्बी बेड़े के रखरखाव तथा मरम्मत आदि कार्यों से संबंधित गतिविधियों में भी अपनी सेवाएं दी हैं। फ्लैग रैंक पर पदोन्नति के बाद अरविंदन को नौसेना पोत मरम्मत यार्ड, कारवार का एडमिरल अधीक्षक नियुक्त किया गया। विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित रियर एडमिरल वर्तमान कार्यभार को संभालने से पहले पश्चिमी नौसेना कमान के मुख्यालय में मुख्य कर्मचारी अधिकारी (तकनीकी) के रूप में कार्यरत थे।

Updated : 17 Jan 2022 6:29 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top