Home > देश > अडाणी ग्रुप को किस बैंक ने कितना दिया कर्ज ? RBI ने मांगी जानकारी

अडाणी ग्रुप को किस बैंक ने कितना दिया कर्ज ? RBI ने मांगी जानकारी

अडाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में a 90 अरब डॉलर से ज्यादा की गिरावट आई है

अडाणी ग्रुप को किस बैंक ने कितना दिया कर्ज ? RBI ने मांगी जानकारी
X

नईदिल्ली। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अडाणी ग्रुप की बढ़ी मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। अब भारतीय रिजर्व बैंक ने भी इसे लेकर अलर्ट जारी कर दिय है। रिजर्व बैंक ने आज गुरुवार को घरेलू बैंकों से अडाणी समूह में उनके निवेश और कर्ज के बारे में जानकारी मांगी है। रिजर्व बैंक ने अडाणी समूह के शेयरों में जारी उतार-चढ़ाव के बाद यह कदम उठाया है। इससे एक दिन पहले अडानी समूह ने अपना एफपीओ वापिस लेने का ऐलान किया था। शेयर बाजार में भी आज अडाणी समूह के सभी शेयरों में गिरावट दर्ज हुई है।

बैंकिंग क्षेत्र के सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि आरबीआई ने घरेलू बैंकों से अडाणी समूह में उनके निवेश और कर्ज के बारे में जानकारी मांगी है। हालांकि, देर रात अडाणी एंटरप्राइजेज ने पूर्ण अभिदान मिलने के बावजूद अपने 20 हजार करोड़ रुपये के अनुवर्ती सार्वजनिक निर्गम (एफपीओ) को वापस लेने और निवेशकों का पैसा लौटाने की घोषणा की थी। गौतम अडाणी ने एक बयान में कहा कि बाजार में जारी उतार-चढ़ाव को देखते यह समूह के निदेशक मंडल ने एफपीओ वापस लेने का फैसला किया है।

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट सार्वजनिक होने के बाद से 90 अरब डॉलर से ज्यादा की गिरावट

उल्लेखनीय है कि अडाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में अमेरिकी रिसर्च कंपनी हिंडनबर्ग की रिपोर्ट सार्वजनिक होने के बाद से 90 अरब डॉलर से ज्यादा की गिरावट आई है। इसके बाद समूह ने अडाणी एंटरप्राइजेज के 20 हजार करोड़ रुपये के एफपीओ को वापस लेने का फैसला किया है। बीएसई पर कंपनी का शेयर 19.24 फीसदी की गिरावट के साथ 1,724.50 रुपये और एनएसई पर कंपनी का शेयर 18.93 फीसदी लुढ़कर 1,731.15 रुपये पर कारोबार कर रहा है।

Updated : 2 Feb 2023 11:52 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top