Home > देश > डीडीसी चुनाव परिणाम भारतीय लोकतंत्र की जीत : केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद

डीडीसी चुनाव परिणाम भारतीय लोकतंत्र की जीत : केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद

डीडीसी चुनाव परिणाम भारतीय लोकतंत्र की जीत : केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद
X

नईदिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने जम्मू कश्मीर जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनाव नतीजों को लोकतंत्र की विजय बताते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर की जनता ने अलगाववादियों पर बहुत बड़ा तमाचा लगाया है। उन्होंने कहा कि ये भारत की विजय है, ये भारत के लोकतंत्र की विजय है, ये जम्मू-कश्मीर की जनता की विजय है, ये आशा और विकास की विजय है।

रविशंकर प्रसाद ने आज भाजपा मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जम्मू-कश्मीर डीडीसी चुनाव नतीजों में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आयी है। भाजपा को 74 सीटें मिली हैं, नेशनल कांफ्रेंस को 67 सीट, पीडीपी को 27 और कांग्रेस को 26 सीट मिली है। उन्होंने कहा कि डीडीसी चुनाव परिणामों में बार-बार गुपकार गठबंधन की जीत बताने वालों को यह समझ लेना चाहिए कि यह गठबंधन भाजपा से अकेले दम पर न लड़ पाने की कमजोरी के कारण बना था।

जनता ने राज और काम करने वालों में अंतर जाना -

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर डीडीसी चुनाव में भाजपा को सबसे ज्यादा मत मिले हैं। उन्होंने कहा कि एनसीपी, पीडीपी और कांग्रेस इन तीनों का वोट मिला तो भी भाजपा को इनसे ज्यादा मत मिले हैं। भाजपा को 4,87,364 मत मिले हैं। जबकि नेशनल कांफ्रेस को 2,82,514, पीडीपी को 55,789 और कांग्रेस को 1,39,382 मत मिले हैं। उन्होंने कहा कि कश्मीर की जनता ने राज करने वालों और काम करने वालों के अंतर को पहचाना है। लोगों ने देखा है कि जम्हूरियत उनके दरवाजे पर विकास का दस्तक दे सकती है।लोगों की लोकतंत्र में आस्था पनपी है।

मतदान में हुई बढ़ोत्तरी -

रविशंकर ने कहा कि डीडीसी चुनाव में कुलगाम में 78.9 प्रतिशत मतदान हुआ। शोपियां में 70.5 प्रतिशत, पुलवामा में जहां पर जनता निकलती नहीं थी वहां भी 7.4 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ है, जहां 2018 के पंचायती चुनाव में 1.1 प्रतिशत मत पड़े थे।

Updated : 12 Oct 2021 11:07 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top