Home > देश > राजशरण शाही ने संभाला अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अध्यक्ष का पदभार

राजशरण शाही ने संभाला अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अध्यक्ष का पदभार

संगठन के महामंत्री के रूप में झारखंड के डॉ. याज्ञवल्क्य शुक्ल ने भी अपना दायित्व संभाल

राजशरण शाही ने संभाला अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अध्यक्ष का पदभार
X

जयपुर। गोरखपुर के मूलनिवासी डॉ. राजशरण शाही ने शुक्रवार को राजस्थान में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार ग्रहण कर लिया। उन्हें हाल ही में दुनिया के सबसे बड़े छात्र संगठन का मुखिया निर्वाचित किया गया था। इसे लेकर गोरखपुर और उत्तर प्रदेश के एबीवीपी कार्यकर्ताओं में खुशियों का माहौल है। संगठन से जुड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी डॉ. शाही को बधाई दी है।

योगगुरु बाबा रामदेव को जयपुर में आयोजित एबीवीपी राष्ट्रीय अधिवेशन में पुस्तक भेंट करते नवनियुक्त अध्यक्ष राजशरण शाही

डॉ. राजशरण शाही के अलावा संगठन के महामंत्री के रूप में डॉ. याज्ञवल्क्य शुक्ल ने भी अपना दायित्व संभाल लिया है। डॉ. शुक्ल झारखंड के रहने वाले हैं। अभी तक अभाविप के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर गुजरात के सीएन पटेल और महामंत्री पद पर निधि त्रिपाठी कार्यरत थीं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोनों ही नेताओं को नए दायित्व के लिए बधाई दी है। योगी ने कहा कि दोनों के कुशल नेतृत्व में संगठन राष्ट्र आराधना के नित नए सोपान गढ़े, यही कामना है।

बता दें कि संगठन के नए अध्यक्ष राजशरण शाही मूलतः उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के रहने वाले हैं। शिक्षा शास्त्र से पीएचडी करने के बाद फिलहाल वह बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ में सह आचार्य के पद पर तैनात हैं। वहीं डॉ. याज्ञवल्क्य शुक्ल मूल रूप से झारखंड के गढ़वा जिले के रहने वाले हैं। वह संगठन में काफी ऐक्टिव हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से भूगोल में पीएचडी हासिल की है।

Updated : 27 Feb 2023 6:40 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh News

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top