Home > देश > देशहित की आवाज़ उठाने के लिए कांग्रेस शुरू से प्रतिबद्ध रही : राहुल गांधी

देशहित की आवाज़ उठाने के लिए कांग्रेस शुरू से प्रतिबद्ध रही : राहुल गांधी

देशहित की आवाज़ उठाने के लिए कांग्रेस शुरू से प्रतिबद्ध रही : राहुल गांधी
X

नईदिल्ली। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सोमवार को अपना 136वां स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि देशहित में कांग्रेस हमेशा आवाज उठाती रही है और आगे भी सच्चाई और समानता के संकल्प पर काम करती रहेगी।

हालांकि स्थापना दिवस के मौके पर राहुल गांधी देश से बाहर हैं। उन्होंने सोमवार को ट्वीट कर लिखा, "देशहित की आवाज़ उठाने के लिए कांग्रेस शुरू से प्रतिबद्ध रही है। आज कांग्रेस के स्थापना दिवस पर हम सच्चाई और समानता के अपने इस संकल्प को दोहराते हैं। जय हिंद!"

ट्वीट के साथ राहुल ने एक वीडियो भी साझा किया है, जिसमें कांग्रेस की स्थापना से लेकर अभी तक के पार्टी के कार्यक्रमों को दिखाया गया है। वीडियो के जरिए राहुल ने पार्टी की सोच और देश व देशवासियों के प्रति भावना को प्रदर्शित किया।

Updated : 12 Oct 2021 11:06 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top