Home > देश > पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री की सादगी और दृढ़ संकल्प आज भी प्रेरणास्रोत है : राहुल गांधी

पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री की सादगी और दृढ़ संकल्प आज भी प्रेरणास्रोत है : राहुल गांधी

पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री की सादगी और दृढ़ संकल्प आज भी प्रेरणास्रोत है : राहुल गांधी
X

नईदिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने शनिवार को महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को याद किया। कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर लिखा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों से समाज को गति मिलती है। गांधी मात्र एक शब्द नहीं है न ही गांधी एक मनुष्य मात्र है बल्कि गांधी एक विचार है जिससे समाज को गति मिलती है।

वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती के मौके पर श्रद्धांजलि अर्पित की। राहुल ने महात्मा गांधी को याद करते हुए ट्वीट किया कि ''विजय के लिए केवल एक ही सत्याग्रही काफी।'' राहुल ने किसान आदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि असत्य और अन्याय के खिलाफ बापू ने सत्याग्रह किया था। आज देश का अन्नदाता अपने अधिकारों के लिए सत्याग्रह कर रहा है।

जय जवान जय किसान -

राहुल ने लाल बहादुर शास्त्री को याद करते हुए लिखा कि पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री की सादगी और दृढ़ संकल्प आज भी प्रेरणास्रोत है। राहुल ने कहा कि जय जवान जय किसान था, है और रहेगा।उल्लेखनीय है कि सोनिया गांधी ने आज सुबह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 152वीं जयंती के मौके पर राजघाट पहुंचकर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। उसके बाद उन्होंने विजयघाट पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की समाधि पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

Updated : 12 Oct 2021 10:07 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top