Home > देश > राहुल गांधी ने महिला कांग्रेस के नए लोगो और झंडे का अनावरण किया

राहुल गांधी ने महिला कांग्रेस के नए लोगो और झंडे का अनावरण किया

राहुल गांधी ने महिला कांग्रेस के नए लोगो और झंडे का अनावरण किया
X

नईदिल्ली। ऑल इंडिया महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस के मौके पर बुधवार को दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने इसके नए प्रतीक चिन्ह (लोगो) और नए झंडे का अनावरण किया।

इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस का निशान हाथ का पंजा है। इसका मतलब है डरो मत। पंजा सभी धर्मों की निशानी है। कांग्रेस सभी धर्मों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। उन्होंने इस दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सहित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की जमकर आलोना की। उन्होंने कहा कि भाजपा और आरएसएस अपने आप को हिन्दू हितैषी बताते हैं लेकिन ये दोनों लोग हिन्दू हितैषी नहीं हैं।

उल्लेखनीय है कि आज ऑल इंडिया महिला कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए राहुल गांधी और महिला कांग्रेस का नया लोगो पोस्ट किया है। पार्टी के नए प्रतीक चिन्ह के बारे में महिला कांग्रेस ने लिखा कि यह मूल कांग्रेस पार्टी के हाथ के चिन्ह को सम्मिलित कर महिलाओं की पार्टी और देश में भागीदारी बढ़ाने का संदेश देता है।

Updated : 12 Oct 2021 10:32 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top