राहुल गाँधी के बदले सुर, बोले - राम प्रेम हैं, वे कभी अन्याय में प्रकट नहीं हो सकते

राहुल गाँधी के बदले सुर, बोले - राम प्रेम हैं, वे कभी अन्याय में प्रकट नहीं हो सकते

नईदिल्ली। राममंदिर निर्माण और भूमिपूजन के साथ कांग्रेस नेताओं की मनोदशा बदलती जा रहीं है। कांग्रेस के आला नेताओं द्वारा राममंदिर निर्माण का स्वागत किया जा रहा है। इसी कड़ी में राहुल गाँधी ने भी ट्वीट कर राम के गुणों का महत्व बताया है। राहुल गाँधी ने ट्ववीट करते हुए राम के गुणों की महिमा बताई है। उन्होंने लिखा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम सर्वोत्तम मानवीय गुणों का स्वरूप हैं। वे हमारे मन की गहराइयों में बसी मानवता की मूल भावना हैं।राम प्रेम हैं, वे कभी घृणा में प्रकट नहीं हो सकते। राम करुणा हैं, वे कभी क्रूरता में प्रकट नहीं हो सकते, राम न्याय हैं, वे कभी अन्याय में प्रकट नहीं हो सकते।

इससे पहले सोनिया गांधी एवं प्रियंका गांधी ने राममंदिर निर्माण का स्वागत कर चुकी है। इसके अलावा मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह भी राममंदिर निर्माण का समर्थन और स्वागत कर चुकें है।


Tags

Next Story