Home > देश > राहुल गांधी ने ग्लेशियर टूटने पर जताया दुःख, कार्यकर्ताओं से कहा- राहत कार्यों में हाथ बटाएं

राहुल गांधी ने ग्लेशियर टूटने पर जताया दुःख, कार्यकर्ताओं से कहा- राहत कार्यों में हाथ बटाएं

राहुल गांधी ने ग्लेशियर टूटने पर जताया दुःख, कार्यकर्ताओं से कहा- राहत कार्यों में हाथ बटाएं
X

नईदिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर टूटने के कारण अचानक आई बाढ़ की स्थिति पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि राज्य सरकार सभी पीड़ितों को तुरंत सहायता मुहैया कराये और कांग्रेस कार्यकर्ता भी राहत कार्यों में हाथ बटाएं।

राहुल गांधी ने रविवार को ट्वीट कर कहा कि ''चमोली में ग्लेशियर फटने से बाढ़ की त्रासदी बेहद दुखद है। मेरी संवेदनाएं उत्तराखंड की जनता के साथ हैं।'' इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार से सभी पीड़ितों को तुरंत सहायता प्रदान करने कि बात कही है। साथ ही राहुल ने पार्टी कार्यकर्ताओं से राहत कार्य में हाथ बटाने तथा लोगों कि मदद के लिए आगे आने की अपील की है।

उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड के चमोली जिले में ऋषि गंगा घाटी में रविवार को हिमखंड के टूटने से अलकनंदा और इसकी सहायक नदियों में विकराल बाढ़ की स्थिति है। जोशीमठ से करीब 25 किलोमीटर दूर पैंग गांव के ऊपर बहुत बड़ा ग्लेशियर फटा है, जिससे धौली नदी में बाढ़ आ गई। इसके बाद हिमस्खलन हुआ और ग्लेशियर की बाढ़ के चलते ऋषि गंगा पावर प्रोजेक्ट को बड़ा नुकसान हुआ। इस हादसे में 150 लोगों के लापता होने की आशंका जताई जा रही है।




Updated : 12 Oct 2021 10:57 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top