Home > देश > कोरोना काल के बीच राहुल गांधी को आई बंगाल चुनाव की याद, पहली सभा में पहुंचे

कोरोना काल के बीच राहुल गांधी को आई बंगाल चुनाव की याद, पहली सभा में पहुंचे

कोरोना काल के बीच राहुल गांधी को आई बंगाल चुनाव की याद, पहली सभा में पहुंचे
X

नईदिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को आज प. बंगाल में हो रहे विधानसभा चुनाव की याद आ गई। चार चरण का चुनाव समाप्त होने के बाद आज उन्होंने यहां पहली चुनावी सभा की। उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा की भारतीय जनता पार्टी धर्म के आधार पर लोगों को बांट रही है, जबकि ममता बनर्जी खेल खेल रही हैं।

राहुल गांधी बुधवार को उत्तर बंगाल के नक्सबाड़ी विधानसभा क्षेत्र में गोलपोखर में चुनाव सभा को संबोधित कर रहे थे। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के चार चरण के मतदान के बाद वे पहली बार बंगाल प्रचार करने पहुंचे। गोलपोखर की सभा में राहुल गांधी भाजपा और तृणमूल कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा बंगाल में आग लगा रही है। हमने भाजपा के साथ कभी समझौता नहीं किया है।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए गांधी ने कहा कि राज्य का कोई विकास नहीं हुआ।यह पहला प्रदेश है, जहां रोजगार लेने के लिए कट मनी देनी होती है। ममता कहती हैं कि चुनाव के समय खेल होंगे। कैसा खेल.. यहां का सड़क कौन बनाएगा? खेल खेलाना है, तो सड़क पर खेलेंगे न। यहां कॉलेज-यूनिवर्सिटी कौन बनाएगा? खेल खेलना है, तो मैदान में खेलेंगे। ड्रामा चल रहा है।

राहुल गांधी ने कहा कि तमिलनाडु और असम में जब मैंने लोगों से पूछा कि आपको क्या लगता है? उन्होंने हमें बताया है कि पहली बार ऐसा लग रहा है कि हमारे इतिहास पर, भाषा पर आक्रमण हो रहा है। जो विचारधारा भाजपा बंगाल में फैलाने की कोशिश कर रही है, वही विचारधारा असम में फैला रही है, वही विचारधारा तमिलनाडु में फैला रही है। वह नफरत फैला रहे हैं। शाह और नरेन्द्र मोदी का कुछ नहीं होने वाला है। आग लगेगी तो यहां लगेगी, बंगाल जलेगा, बंगाल की माताएं और बहनें रोएंगी। इन्होंने बंगाल को बांट दिया है। बंगाल में आग लगेगी, उसे कोई नहीं रोक सकेगा।

Updated : 12 Oct 2021 10:46 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top