Home > देश > पंजाबी अभिनेत्री कर रही थी दीप सिद्धू की मदद

पंजाबी अभिनेत्री कर रही थी दीप सिद्धू की मदद

पंजाबी अभिनेत्री कर रही थी दीप सिद्धू की मदद
X

चंडीगढ़। गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली में हुई हिंसा मामले में गिरफ्तार हुए दीप सिद्धू से क्राइम ब्रांच की टीम लगातार पूछताछ कर रही है। आरोपित दीप सिद्धू ने पूछताछ में बताया की किसी दोस्त ने उसकी मदद नहीं की। उसने बताया की पिछले कुछ दिनों से एक ही जोड़े कपडे में भाग रहा था। हालांकि उसने बताया की पंजाबी फिल्मों की एक अभिनेत्री उसकी मदद कर रही थी। अब क्राइम ब्रांच जल्द ही इस मामले में पंजाबी अभिनेत्री को पूछताछ के लिए बुला सकती है।

पुलिस के अनुसार लाल किले पर हुई हिंसा में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी घायल हुए थे और यहां पर जमकर तोड़फोड़ की गई थी। इस मामले की जांच फिलहाल दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच कर रही है। पुलिस का दावा है कि यहां पर हुई हिंसा में दीप सिद्धू एक मुख्य आरोपित था। उसने अपने फेसबुक अकाउंट पर यहां चल रही हिंसा का लाइव प्रदर्शन भी किया था। पुलिस उसे रिमांड पर लेकर फिलहाल उसका मोबाइल फोन, लैपटॉप आदि बरामद करने की कोशिश कर रही है जिसका इस्तेमाल उसने वीडियो अपलोड करने के लिए किया था।

कई राज्यों में भाग रहा था आरोपित -

पुलिस को यह भी पता चला है कि आरोपित फरार होने के बाद से मुंबई, पंजाब, बिहार और हरियाणा के अलग-अलग इलाकों में छिप रहा था। पुलिस को जांच के दौरान पता चला है कि वह कैलिफ़ोर्निया में रहने वाली एक महिला मित्र से लगातार संपर्क में था। वह अपने वीडियो उसे भेज रहा था और वह उसके वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर रही थी। उसने पुलिस को बताया कि वह विभिन्न इलाकों में अपनी पहचान बदलकर छिप रहा था। उसने एक नया मोबाइल नंबर अपने दोस्त के द्वारा लिया था। पुलिस की टीम उसकी तलाश में मुंबई, बिहार, पंजाब, राजस्थान और हरियाणा में अलग-अलग जगह छापेमारी कर रही थी।

पांच दिनों से नहीं बदले थे कपड़े -

पुलिस ने हाल ही में बिहार से उसके एक साथी को हिरासत में लिया था जिसने उसके बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। इसी जानकारी पर उसकी गिरफ्तारी की गई। उसने पुलिस को बताया कि वह गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था। दोस्तों से उसे मदद नहीं मिल पा रही थी। इसके चलते पांच दिनों से उसने अपने कपड़े तक नहीं बदले थे। कुछ दिन पहले तक उसकी लोकेशन पंजाब और बाद में उसकी लोकेशन सिंघु बॉर्डर पर आ रही थी। पुलिस का कहना है कि वह जल्द ही उस अभिनेत्री को पूछताछ के लिए बुलाएंगे जो दीप सिद्धू की मदद कर रही थी।

Updated : 12 Oct 2021 10:57 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top