Home > देश > प्रियंका गांधी ने तोड़ी चाय पत्तियां, तेजपुर में करेंगी रैली

प्रियंका गांधी ने तोड़ी चाय पत्तियां, तेजपुर में करेंगी रैली

प्रियंका गांधी ने तोड़ी चाय पत्तियां, तेजपुर में करेंगी रैली
X

गुवाहाटी। देश के 5 राज्यों में घोषित हुए चुनावों के बाद से कांग्रेस महसचिव प्रियंका गांधी चुनावी राज्यों में सक्रिय बनी हुई है। इसी कड़ी में वह सोमवार को असम दौरे पर पहुंची है।उन्होंने असम दौरे के दूसरे दिन आज बिश्वनाथ जिला के सधारू टी एस्टेट का दौरा किया। यहां चाय बागान में काम कर रही महिला श्रमिकों के साथ बातचीत की।

इस दौरान उन्होंने सांकेतिक रूप से चाय पत्ती को तोड़ते हुए महिलाओं की समस्याओं को समझने की कोशिश की। बाद में श्रमिकों के साथ बागान में ही बैठकर चर्चा की। उन्होंने राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने पर चाय बागान के मजदूरों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। प्रियंका के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद थे।

रैली को करेगी संबोधित -

विश्वनाथ से वे सड़क मार्ग से शोणितपुर जिला मुख्यालय तेजपुर के लिए रवाना हो गयी। तेजपुर टाउन स्थित प्रसिद्ध महाभैरव मंदिर में पहुंचकर आशीर्वाद लेंगी। दोपहर को तेजपुर में कांग्रेस की आयोजित मेगा रैली को भी संबोधित करेंगी। रैली के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा तेजपुर हवाई अड्डे से विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना होंगी।


Updated : 12 Oct 2021 10:53 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top